28.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBaby John Teaser: वरुण धवन की ’बेबी जॉन' का धांसू टीजर हुआ...

Baby John Teaser: वरुण धवन की ’बेबी जॉन’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज

aby John Teaser: फिल्म जवान की ह्यूज सक्सेस के बाद साउथ निर्देशक एटली लेकर आ रहें है बड़ा धमाका। उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम है ’बेबी जॉन’। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में तहलका मचाते नजर आएंगे।

Baby John Teaser: निर्देशक एटली की फिल्म ’बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को एटली ने सिर्फ प्रड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन कालीस्वरन ने किया है। फिल्म के धांसू टीजर को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें उम्मिद है कि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट फिल्म बताया जा रहा है। 

फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन लीड रोल में नज़र आएँगे। एटली और कालीस्वरन की इस फिल्म में वरुण जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फ़िल्म में वरुण के अलावा वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगी।

2023 में आई एटली की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। 2024 में एक बार फिर वो धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फ़िल्म बेबी जॉन की पहली झलक से यह साफ़ हो गया है कि यह फ़िल्म वाक़ई में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।

हाल ही में फ़िल्म का टीजर रिलीज़ किया गया। इस टीज़र में वरुण एक सिंहासन पर बैठे हैं। उनके चारों तरफ बंदूकें हैं। जंग शुरू हो चुकी है….. बीच में कई ट्रैडिशनल डांसर्स की झलक देखने को मिलती है। आखिरी सीन में वरुण एक्शन मोड में नजर आते हैं और धाएँ-धाएं लगातार गोली चलाते नज़र आते हैं।

बेबी जॉन का टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफ़ी बढ़ गई है। फैंस लगातार टीज़र को देखकर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर्स का कहना है कि फ़िल्म के टीज़र को देखकर उनके तो रोंगटे ही खड़े हो गए हैं। इस फ़िल्म में वरुण के स्वैग ऐसा है जैसा पहले किसी और फ़िल्म में देखने को नहीं मिला। कई फैंस को टीज़र देखने के बाद वरुण की तारीफ़ों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा एटली और वरुण धवन का एकसाथ होना यानी की ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज होगी। पहले इस मूवी नाम VD18 रखा गया था, लेकिन फ़िल्म के निर्देशक कालीस्वरन ने बाद में इसका नाम बेबी जान रखा। मूवी को एटली और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि बेबी जॉन तमिल फिल्म ‘थेरी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। थेरी को एटली ने डायरेक्ट किया था। थेरी मूवी में थलपति विजय, समांथा और एमी जैक्सन लीड रोल में थे। वह एक सुपरहिट फ़िल्म रही थी। 

थेरी 2016 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्मों में से थी। इसमें विजय पुलिसवाले और बेकरी ऑनर के रोल में नजर आए थे। देखना होगा इसका हिंदी वर्जन कितना सक्सेसफुल होता है। क्या विजय के रोल में वरुण फ़िट हो पाएँगे।

आपको बता दें कि इस मूवी की शूटिंग के दौरान वरुण को पैरों में इंजरी हुई थी। फिल्म में पहली बार साउथ स्टार कीर्ति सुरेश संग वरुण की जोड़ी  देखने को मिलेगी। वरुण के अलावा फ़िल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे। इसका म्यूजिक कंपोज एस थामन ने किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
51 %
1.5kmh
92 %
Thu
44 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
46 °

Most Popular