31.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
HomeमौसमWeather Update: बर्फबारी से उत्तर भारत में फिर लौटी ठंड, इन इलाकों...

Weather Update: बर्फबारी से उत्तर भारत में फिर लौटी ठंड, इन इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट

Weather Update: बर्फबारी से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बर्फबारी के कारण कई राज्‍यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Update: उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में सर्दी एक बार फिर से तेज हो गई हैै। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। दो दिनों में कई राज्‍यों में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में उत्‍तरी राज्‍यों में शीतलहर और घना काेहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि आज और कल पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

दिल्ली में घना कोहरा
देश की राजधानी दिल्‍ली में पश्चिमी विभोक्ष के कारण बारिश होने से ठंड में हल्‍की कमी आई है। दिल्ली में सुबह सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में राजधानी में फिर से कोहरे की स्थिति बन सकती है। दिन में मौसम साफ रहने वाला है। 8 फरवरी को तेज हवाएं चल सकती है। पहाड़ी हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम तेज सर्दी का फिर से अहसास होगा।

यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 39 जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारा में करीब तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बताया पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया।

बारिश और ओलेवृष्टि की चेतावनी जारी
माैैसस विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्‍यों में बारिश और ओलेवृष्टि की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश में सात फरवरी तक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। सिक्किम में पांच फरवरी को ओलेवृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

हिमाचल में 645 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद
मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार है। हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 645 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
30 %
4.1kmh
75 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
35 °

Most Popular