29 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBhojpuri Stars Net Worth: खेसारी लाल यादव से लेकर निरहुआ तक इन...

Bhojpuri Stars Net Worth: खेसारी लाल यादव से लेकर निरहुआ तक इन भोजपुरी स्टार्स की करोड़ों में इनकम, जानिए नेटवर्थ

Bhojpuri Stars Net Worth: कमाई के मामले में बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं भोजपुरी के ये सितारे। एक फ़िल्म के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस।

Bhojpuri Stars Net Worth: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड और या हो भोजपुरी फ़िल्में आजकल सभी स्टार्स की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। अगर गौर से देखा जाए तो फ़ीस के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स बाक़ी फ़िल्म इंडस्ट्री को कड़ी टक्कर देते हैं। तो देर किस बात की आप भी जानिए भोजपुरी सिनेमा के उन महँगे स्टार्स के बारें में जो एक फ़िल्म करने के लिए कितनी मोटी रक़म वसूलते हैं।

मनोज तिवारी- सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की। जो कि फ़िल्मों के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं। मनोज का जलवा इस कदर बरकरार है कि उन्हें हर एक भोजपुरी निर्देशक अपनी फ़िल्म में लेना चाहता है। फिर चाहे इसके लिए निर्माता को उनको मोटी फ़ीस ही क्यों ना देनी पड़े। मनोज की फ़िल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी अच्छा बिज़नेस करती हैं। यही वजह है कि दमखम रखने वाले मनोज तिवारी भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। वे एक फिल्म के लिए 50-55 लाख रुपये वसूलते हैं।

रवि किशन- भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन की फ़िल्में हर एक भोजपुरी फ़ैन देखना पसंद करता है। रवि किशन जितने भोजपुरी सिनेमा में पसंद किए जाते हैं उतने ही फ़ैन उनके बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी मौजूद हैं। रवि किशन एक फ़िल्म को करने के लिए लाखों रुपए लेते हैं। वे एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

दिनेश लाल यादव- अब बात करते हैं दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की। अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए काफ़ी मोटी रक़म लेते हैं। वे एक फ़िल्म के लिए 35-40 लाख रुपये चार्ज करते हैं। 

खेसारी लाल यादव- कभी सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बेचकर अपना गुजारा करने वाले खेसारी लाल आज भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं। खेसारी फ़िल्मों के अलावा कई वीडियो सॉन्ग से भी लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। खेसारी एक फिल्म के लिए 35-40 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू- भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू की पॉपुलैरिटी भोजपुरी फ़ैन के बीच काफ़ी तगड़ी है। अरविंद एक फिल्म को करने के लिए 15-20 लाख रुपये चार्ज करते हैं। बता दें कि अरविंद एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक अच्छे गायक भी हैं।

पवन सिंह – भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन चुके पवन सिंह की पॉपुलैरिटी काफी है। वे म्यूजिक एल्बम के लिए 10-15 लाख रुपए चार्ज करते हैं, तो वहीं एक फिल्म के लिए वे 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

राकेश मिश्रा- भोजपुरी के महंगे स्टार्स की लिस्ट में राकेश मिश्रा का भी नाम शुमार है। वे एक फिल्म के लिए 10-15 लाख चार्ज करते हैं। तो वहीं पॉपुलर भोजपुरी एक्टर प्रदीप पाण्डेय एक फिल्म के लिए 15-20 लाख रुपये लेते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
79 %
3.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular