32 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
HomeएंटरटेनमेंटParineeti Chopra: शादी के बाद ही क्यों एक्ट्रेस ने सिंगिंग की दुनिया...

Parineeti Chopra: शादी के बाद ही क्यों एक्ट्रेस ने सिंगिंग की दुनिया में रखा कदम, जानें पूरी सच्चाई

Parineeti Chopra: राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा से शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिंगिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। वैसे तो परि पहले भी कई शो कर चुकी है लेकिन प्रोफेशनली यह उनका पहला लाइव सिंगिंग शो रहा, जो काफ़ी एंटरटेनिंग रहा। पूरा शो परि की मधुर आवाज़ से गूंज रहा था, लेकिन सिर्फ़ एक इंसान की कमी परिणीति के साथ ही फैंस को भी खली और वो हैं Raghav Chadha। दरअसल, राघव किसी कारण वर्ष अपनी पत्नी परि के लाइव शो का हिस्सा नहीं बन सके।

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पैशन को फॉलो करते हुए सिंगिंग और म्यूजिक की दुनिया में प्रोफेशनली कदम रख दिया है। इस फैसले में परिणीति के पति राघव चड्ढा ने उनका पूरा साथ दिया। परिणीति चोपड़ा की लाइफ का पहला लाइव सिंगिंग शो लेकिन इस शो में राघव नहीं पहुंच पाए। हालांकि शो से पहले रावघ ने परि को वीडियो कॉल पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। इस वीडियो को परि ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वैसे शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का यूँ सिंगिंग करियर को प्रोफेशनली अपना लेना थोड़ा अजीब रहा। लेकिन फैंस के लिए यह ख़ुशख़बरी है कि परि ना ही एक्टिंग छोड़ेगी और ना ही सिंगिंग। दरअसल, परि को सिंगिंग बेहद पसंद है और वह बचपन से ही एक सिंगर बनना चाहती थी। लेकिन वह सही वक़्त और मौक़े का इंतज़ार कर रही थीं। बहरहाल, अब उनका पहला लाइव शो हो चुका है। लाइव शो के दौरान परिणीति के अंदर कॉन्फिडेंस कूट-कूट के नज़र आया।

परिणीति चोपड़ा ने लाइव शो के बाद पति राघव को लेकर कई दिलचस्प बातें भी शेयर की। परि ने बताया कि उनके सिंगिंग करियर के फैसले को लेकर राघव चड्ढा ने उनका बखूबी साथ दिया। परिणीति ने लाइव कॉन्सर्ट से पहले की कई फूटेज शेयर की थी, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति राघव के सपोर्ट और मोटिवेशन के बिना उनका यह सिंगिंग का सपना पूरा नहीं हो पाता।

दरअसल, परि को सिंगिंग करना बचपन से ही पसंद था। लेकिन इसको प्रोफेशनली अपनी रीयल लाइफ़ में उतारने के लिए राघव ने परिणीत को प्रोत्साहित किया। इसलिए परि का कहना है कि जब राघव को यह बात पता चली की वह सिंगिंग में भी अपना करियर बनाना चाहती हैं तो राघव का रिएक्शन था ‘ओह माय गॉड’ ये तो वो चीज है जिसे तुम्हें दस साल पहले ही कर लेना चाहिए था। वो मेरे इस फैसले को लेकर बहुत एनकरेजिंग है। आख़िर में राघव ने कहा कि बस आगे बढ़ो अब’।

सितंबर 2023 में (Raghav Chadha) की दुल्हनियाँ बन चुकी परिणीति चोपड़ा अब अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। परि ने अपने बचपन के सपने सिंगिंग को हक़ीक़त में तबदील कर लिया है। अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट के बाद अब परि जल्द ही अपना म्यूज़िक एल्बम भी लाने वाली हैं। वैसे देखा जाए तो परिणीति की सिस्टर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में अपना दबदबा जमा चुकी हैं। और तो और परि के जीजू निक जोनस भी तो सिंगर हैं। तो क्या आने वाले समय में परि अपने जीजू निक के साथ कोई लाइव शो या फिर म्यूज़िक एल्बम में नज़र आएँगी। बहरहाल, यह तो वक़्त ही बताएगा। लेकिन जल्द ही परि ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म में नज़र आने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें परिणीति के अपोज़िट दिलजीत दोसांझ नज़र आएँगे। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
62 %
4.4kmh
94 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
31 °
Wed
35 °

Most Popular