20.1 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeज्योतिषSwapna Shastra: इन डरावने सपनों से डरिए मत, जानें इनके पीछे छुपे...

Swapna Shastra: इन डरावने सपनों से डरिए मत, जानें इनके पीछे छुपे अच्छे संकेत

Swapna Shastra: कई बार सोते समय कोई डरावना सपना देख ले तो नींद टूट जाती है और व्यक्ति डर से उठकर खड़ा हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसे डरावने सपने हैं जो शुभ माने गए हैं।

Swapna Shastra: सोते समय हमें कई तरह के सपने दिखाई देते हैं जो कई बार हमारी दिनचर्या अथवा आसपास के लोगों से जुड़े होते हैं। वहीं कभी-कभी सोते समय अगर कोई व्यक्ति भयानक सपना देख ले तो डर के मारे उसकी नींद की उड़ जाती है। ऐसे में अचानक भयभीत होकर वह नींद से उठ जाता है और मन में बुरे ख्याल आने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दिखाई देने वाला हर डरावना सपना बुरे संकेत नहीं देता। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे डरावने सपने बताए गए हैं जिनके दिखाई देने के पीछे शुभ संकेत छुपे हुए हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो सपने…

सपने में किसी अघोरी साधु को देखकर भयभीत होना आपके लिए आम बात हो सकती है, परंतु स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी अघोरी साधु को देखता है तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि ऐसा सपना भविष्य में होने वाले धन लाभ का संकेत देता है।

अगर कोई मनुष्य सपने में आत्महत्या करते हुए देखा है तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के दिखाई देने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

सपने में खुद का सिर कटा हुआ देखना बहुत ही भयंकर दृश्य हो सकता है। लेकिन इस सपने को देखकर अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं, क्योंकि इस सपने के दिखाई देने का मतलब है कि कहीं से पैसा आपके पास आने वाला है।

सपने में यदि कोई मनुष्य अपने आपको जंजीरों से जकड़ा हुआ पाता है तो इस सपने का मतलब है कि आपको दफ्तर में प्रमोशन मिलने वाला है। इसलिए खुश हो जाएं।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में किसी मकान या गाड़ी में आग लगे हुए देखना भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत माना जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
81 %
0.7kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular