39.8 C
New Delhi
Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: अखिलेश का धाकड़ एलान; यूपी में इंडिया गठबंधन की तस्वीर...

UP Politics: अखिलेश का धाकड़ एलान; यूपी में इंडिया गठबंधन की तस्वीर फाइनल, सीटों का बंटवारा सामने आया

UP Politics: जानिए कैसे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा किया. यूपी में हो रहे चुनावों की बड़ी चर्चा शुरू हो गई है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन में मची रस्साकशी के बीच उत्तर प्रदेश से राहत भरी खबर आई है, जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसका एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। अखिलेश यादव ने इसे गठबंधन की सौहार्दपूर्ण शुरुआत बताया और दावा किया है कि इससे उनकी पार्टी की पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे का एलान किया है और लिखा है, ‘कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।’

सपा-कांग्रेस ने सीटों को लेकर डील पक्की कर ली है, जिसके अनुसार सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का एलान किया है। इनमें से दो सीटें रायबरेली और अमेठी मानी जा रही हैं। इसके अलावा, नौ अन्य सीटें कौन सी हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। ख़बरों के मुताबिक़, कांग्रेस पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जिनमें से एक सीट अमरोहा की हो सकती है, जहां कुंवर दानिश अली सांसद है, जिन्हें पिछले महीने दिसंबर में ही बसपा से निष्कासित किया गया है।

पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को सीटें दी जा सकती हैं। सपा अध्यक्ष ने पहले ही कह दिया था कि वह इस महीने के आख़िर तक सीटों पर फ़ैसला ले लेंगे और अब सपा की ओर से इसका एलान भी हो गया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल हुई थी, जबकि राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हार गए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
15 %
1.8kmh
4 %
Tue
40 °
Wed
46 °
Thu
45 °
Fri
43 °
Sat
42 °

Most Popular