19 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeदेशएयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट की गुंडागर्दी: यात्री पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए, 7...

एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट की गुंडागर्दी: यात्री पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए, 7 साल की बेटी के सामने लहूलुहान किया

IGI Airport: घटना सिक्योरिटी चेक-इन क्षेत्र में हुई। पीड़ित यात्री अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनके साथ छोटा बच्चा स्ट्रोलर में था, इसलिए स्टाफ ने उन्हें फैमिली लाइन में जगह दी।

IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफ-ड्यूटी पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने एक यात्री अंकित दीवान पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया। यात्री अपने परिवार-7 साल की बेटी और 4 महीने के बच्चे-के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे थे, लेकिन यह घटना उनके सामने हुई, जिससे छोटी बेटी सदमे में चली गई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में यात्री का चेहरा खून से सना दिख रहा है, जबकि पायलट की शर्ट पर भी खून के धब्बे हैं। एयरलाइन ने पायलट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

IGI Airport: लाइन काटने पर शुरू हुआ विवाद

घटना सिक्योरिटी चेक-इन क्षेत्र में हुई। पीड़ित यात्री अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनके साथ छोटा बच्चा स्ट्रोलर में था, इसलिए स्टाफ ने उन्हें फैमिली लाइन में जगह दी। तभी ऑफ-ड्यूटी पायलट कैप्टन वीरेंद्र (जो उस समय किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहे थे) स्टाफ लाइन काटकर आगे बढ़ने लगे। अंकित ने जब इस पर आपत्ति जताई और कहा कि साइन बोर्ड पढ़ें, जो स्टाफ के लिए है, तो पायलट नाराज हो गए। उन्होंने अंकित को “अनपढ़” कहा और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें पायलट ने मुक्के मारे और अंकित लहूलुहान हो गए।

IGI Airport: बेटी के सामने हुई मारपीट, परिवार सदमे में

अंकित दीवान ने पोस्ट में लिखा कि यह सब उनकी 7 साल की बेटी के सामने हुआ, जो अब सदमे में है और डरी हुई है। उनके साथ 4 महीने का बच्चा भी था। अंकित ने कहा कि उनकी छुट्टियां बर्बाद हो गईं और परिवार मानसिक trauma से गुजर रहा है। उन्होंने घटना की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की और पूछा कि क्या दो दिनों में फुटेज गायब हो जाएगी? अंकित ने DGCA, एयर इंडिया एक्सप्रेस, दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी को टैग कर न्याय की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हो गए, जिसमें पायलट की शर्ट पर लगा खून पीड़ित का बताया जा रहा है।

IGI Airport: एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान और कार्रवाई

घटना सामने आने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने त्वरित कार्रवाई की। एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना की जानकारी है, जिसमें उनका एक कर्मचारी शामिल था। यह कर्मचारी ऑफ-ड्यूटी था और किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था। विवाद एक अन्य यात्री से हुआ। एयरलाइन ने ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा की और संबंधित पायलट को तत्काल प्रभाव से सभी ड्यूटी से हटा दिया है। जांच चल रही है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइन ने कहा कि वे अपने कर्मचारियों से पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा करते हैं और हर समय जिम्मेदारीपूर्ण आचरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एयरपोर्ट सुरक्षा पर सवाल

यह घटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और एयरलाइन कर्मचारियों के ऑफ-ड्यूटी व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाती है। यात्री अंकित ने पूछा कि क्या एयरलाइन कर्मचारी खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पायलट की “गुंडागर्दी” की निंदा की और मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त सजा हो। दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मामले की शिकायत मिलने पर जांच की संभावना है।

यह घटना एविएशन सेक्टर में कर्मचारियों के व्यवहार और यात्री सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर करती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस पर पहले भी कुछ विवादों के आरोप लगे हैं, लेकिन इस बार ऑफ-ड्यूटी पायलट की हरकत ने नई बहस छेड़ दी है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या नहीं, यह जांच पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें:-

हिजाब विवाद में अंतरराष्ट्रीय मोड़: पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को दी खुली धमकी, ‘माफी मांगो वरना…’

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
27 %
1.7kmh
0 %
Thu
19 °
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular