21.2 C
New Delhi
Thursday, October 29, 2026
Homeदेशइंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द, 200 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित; DGCA ने...

इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द, 200 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित; DGCA ने तलब किए अधिकारी

IndiGo Flight Cancellations: पिछले दो दिनों में देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो की कुल 200 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं। इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कर असुविधा के लिए माफी मांगी है।

IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो की उड़ानें पिछले तीन दिनों से भारी व्यवधान का शिकार हैं। गुरुवार को तकनीकी खराबी, क्रू मेंबर्स की कमी और सिस्टम गड़बड़ी के चलते देश के आठ प्रमुख एयरपोर्ट्स से 100 से अधिक फ्लाइटें या तो रद्द हुईं या घंटों देरी से उड़ीं। इससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई, खासकर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर यात्रियों और इंडिगो स्टाफ के बीच तीखी बहस भी हुई।

IndiGo Flight Cancellations: दो दिनों में 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

सूत्रों के मुताबिक पिछले दो दिनों में इंडिगो की कुल 200 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं। शहरवार आंकड़े इस प्रकार हैंः

  • बेंगलुरुः 42
  • मुंबईः 33
  • दिल्लीः 38
  • अहमदाबादः 25
  • हैदराबादः 19
  • कोलकाताः 10
  • इंदौरः 11
  • सूरतः 8

बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल के लिए कई फ्लाइट्स रद्द की गईं, जबकि मंगलवार को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता और विशाखापत्तनम रूट की उड़ानें प्रभावित हुईं। कई फ्लाइट्स 4-8 घंटे तक लेट भी हुईं।

IndiGo Flight Cancellations: इंडिगो का बयानः 48 घंटे में स्थिति सामान्य होगी

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कर असुविधा के लिए माफी मांगी है। एयरलाइन के अनुसार खराब मौसम, सिस्टम तकनीकी दिक्कत और क्रू मेंबर्स से जुड़े नए नियामकों के कारण यह समस्या आई है। कंपनी ने दावा किया है कि अगले 48 घंटों में ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा और अतिरिक्त क्रू व तकनीकी टीमों को तैनात किया जा रहा है।

IndiGo Flight Cancellations: DGCA सख्त, आज तलब किए गए इंडिगो अधिकारी

यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने तुरंत संज्ञान लिया है। गुरुवार देर रात DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है। शुक्रवार को इंडिगो के मुख्य परिचालन अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की DGCA अधिकारियों से मुलाकात होगी। महानिदेशालय ने एयरलाइन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स क्यों रद्द हुईं और आगे ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

IndiGo Flight Cancellations: हैदराबाद एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एडवाइजरी जारी कर कहा, हमें पता चला है कि कुछ एयरलाइंस की फ्लाइट्स ऑपरेशनल कारणों से देरी या शेड्यूल में बदलाव का शिकार हो रही हैं। एयरपोर्ट की टीमें एयरलाइंस के साथ मिलकर यात्रियों को हर संभव सहायता और सही जानकारी दे रही हैं। एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह सामान्य है। यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

IndiGo Flight Cancellations: यात्रियों में गुस्सा, सोशल मीडिया पर वेंट आउट

सोशल मीडिया पर सैकड़ों यात्री अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं। कोई शादी में शामिल नहीं हो पाया तो किसी का महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग छूट गई। कई यात्रियों ने इंडिगो पर “गैर-जिम्मेदाराना रवैया” अपनाने का आरोप लगाया है। कुछ ने तो रिफंड और मुआवजे की मांग भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-

दिल्ली MCD उपचुनाव: BJP ने जीती 7 सीटें, AAP को 3, कांग्रेस और निर्दलीय को मिली 1-1 सीट

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
41 %
1.6kmh
85 %
Wed
21 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular