36.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
HomeदेशPM मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 21वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों...

PM मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 21वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों के खाते में आए 18,000 करोड़

PM-Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के करीब 9.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। तमिलनाडु के लाखों किसानों को भी इस योजना का सीधा लाभ मिला।

PM-Kisan: 11 साल में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो चुका है। सरकार ने किसानों के लिए हर तरह के संसाधन और सहायता के दरवाजे खोल दिए हैं ताकि खेती को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके।

PM-Kisan: भारत बनेगा प्राकृतिक खेती का विश्व केंद्र

पीएम मोदी ने भविष्य की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा, ‘आने वाले दिनों में भारत प्राकृतिक खेती का विश्व केंद्र बनेगा। हमारी जैव विविधता नया रूप ले रही है। आज का युवा खेती को एक आधुनिक और बड़ा अवसर मान रहा है। इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बनेगा।’

PM-Kisan: प्राकृतिक खेती मेरे दिल के बहुत करीब है

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को अपने दिल के बहुत करीब बताया और सम्मेलन के आयोजन के साथ लगी प्रदर्शनी की भरपूर तारीफ की। उन्होंने कहा, “अगर मैं आज इस कार्यक्रम में नहीं आया होता तो जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर देता। यहां आकर मैंने खुद बहुत कुछ सीखा है।”

PM-Kisan: नासा छोड़कर खेती कर रहे युवा

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री कई युवा किसानों से मिले। उन्होंने बताया कि कोई मैकेनिकल इंजीनियर है, कोई पीएचडी धारक है तो कोई नासा की नौकरी छोड़कर प्राकृतिक खेती कर रहा है और दूसरों को प्रशिक्षण दे रहा है। पीएम ने कहा, ‘तमिलनाडु के किसानों के हौसले और बदलाव अपनाने की ताकत को मैं सलाम करता हूं।’

PM-Kisan: बिहार की हवा पहले पहुंच गई!

मंच पर पहुंचते ही जब कुछ किसानों ने हवा में गमछा लहराया तो प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, “लग रहा है बिहार की हवा मुझसे पहले यहां पहुंच गई!” इस चुटीले अंदाज पर पूरे पंडाल में तालियां गूंज उठीं।

PM-Kisan: तमिलनाडु के किसानों को खास संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कुछ समय पहले इसी मंच से हमने पीएम-किसान सम्मान निधि की एक किस्त जारी की थी। आज फिर देश के हर कोने के किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई गई है। तमिलनाडु के लाखों किसान भाइयों-बहनों के खातों में भी यह राशि पहुंच चुकी है।’

नई पीढ़ी को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने सभी किसानों, युवाओं और कृषि विशेषज्ञों से प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रसायन-मुक्त खेती न सिर्फ धरती मां को बचाएगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भारत का निर्माण करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, स्टार्टअप उद्यमी और युवा मौजूद रहे। प्रदर्शनी में 200 से अधिक स्टॉल लगे थे, जहां प्राकृतिक खेती के नए-नए तरीके, बीज, जैविक खाद और आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें:-

अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA रिमांड, लॉरेंस गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
7 %
5.2kmh
91 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular