36.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
Homeदेशअनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA रिमांड, लॉरेंस गैंग के कई...

अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA रिमांड, लॉरेंस गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद

Anmol Bishnoi: 2022 से फरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लॉरेंस बिश्नोई टेरर-गैंगस्टर सिंडिकेट का 19वां आरोपी है।

Anmol Bishnoi: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में भेज दिया। NIA ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 11 दिन ही मंजूर किए। इस रिमांड के दौरान NIA गैंग की फंडिंग चेन, विदेशी नेटवर्क और हाई-प्रोफाइल अपराधों में अनमोल की भूमिका की गहराई से जांच करेगी।

Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत लाते ही गिरफ्तार

NIA ने मंगलवार देर रात अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण कराते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। वह लुइसियाना से विशेष उड़ान से दिल्ली लाया गया था। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर 2025 को उसे डिपोर्ट किया। डिपोर्टेशन की आधिकारिक पुष्टि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शिकायतकर्ता और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए दी गई थी।

Anmol Bishnoi: 2022 से था मोस्ट वांटेड, 10 लाख का इनाम

2022 से फरार अनमोल पर NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लॉरेंस बिश्नोई टेरर-गैंगस्टर सिंडिकेट का 19वां आरोपी है। मार्च 2023 में दाखिल 1200 पेज की चार्जशीट में उसका नाम शामिल है।

Anmol Bishnoi: फर्जी पासपोर्ट से अमेरिका भागा था

जांच से पता चला है कि पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला अनमोल अप्रैल 2022 में नेपाल-दुबई-केन्या रूट से फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था। नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। FBI ने डीएनए और वॉयस सैंपल से उसकी पहचान की थी।

Anmol Bishnoi: हाई-प्रोफाइल मामलों का मास्टरमाइंड

अनमोल पर कई सनसनीखेज मामलों में मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है:

  • अक्टूबर 2024: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता; शूटर्स को फोटो और लोकेशन भेजी।
  • अप्रैल 2024: सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की साजिश।
  • मई 2022: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया।
    कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जबरन वसूली और हथियार तस्करी शामिल हैं।

Anmol Bishnoi: विदेश से चलाता था पूरा गैंग

2020 से 2023 के बीच अनमोल अमेरिका बैठकर ही गैंग को निर्देश देता था। गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर वह शूटर्स को शरण, हथियार, पैसा और लॉजिस्टिक सप्लाई उपलब्ध कराता था। NIA का मानना है कि रिमांड में पूछताछ से गैंग की विदेशी फंडिंग, हवाला नेटवर्क और नए शूटर्स की भर्ती की पूरी चेन खुल सकती है।

Anmol Bishnoi: कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं?

NIA ने कोर्ट को बताया कि अनमोल के मोबाइल और लैपटॉप में कई आपत्तिजनक चैट और विदेशी नंबर हैं, जिनकी गहन जांच जरूरी है। अनमोल के वकील ने रिमांड का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने NIA की दलीलें मानते हुए 11 दिन की रिमांड दे दी। उसे रोजाना मेडिकल चेकअप कराने और वकील से मिलने की इजाजत भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:-

मोहन यादव का अन्नदाताओं का बड़ा तोहफा, किसानों को मिलेगा ज्यादा फायदा

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
7 %
5.2kmh
91 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular