33 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
Homeबिहारबिहार चुनाव: JDU में मुस्लिम प्रत्याशी क्यों गायब? चिराग पासवान का बिहार...

बिहार चुनाव: JDU में मुस्लिम प्रत्याशी क्यों गायब? चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट दांव, NDA की एकता पर सवाल

Bihar Elections: एनडीए ने सीट बंटवारे के बाद सहयोगी दलों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जबकि महागठबंधन में अभी भी सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है।

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। एनडीए ने सीट बंटवारे के बाद सहयोगी दलों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जबकि महागठबंधन में अभी भी सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 29 सीटों में से 14 पर पहली लिस्ट जारी की, जदयू ने 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने एनडीए से नाराजगी के बाद स्वतंत्र रूप से 47 प्रत्याशियों को टिकट थमाया। भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट के साथ 101 सीटों पर सभी नाम तय कर दिए। दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Bihar Elections: एनडीए का सीट बंटवारा: भाजपा-जदयू को 101-101, लोजपा को 29

रविवार को एनडीए ने सीट शेयरिंग की घोषणा की, जिसमें भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिलीं। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें आवंटित की गईं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, यह फैसला सौहार्दपूर्ण माहौल में लिया गया। बिहार एकजुट एनडीए के साथ सशक्त शासन की ओर बढ़ेगा। हालांकि, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने असंतोष जताते हुए कहा, इस बार एनडीए में सब ठीक नहीं है। भाजपा ने मंगलवार को पहली लिस्ट में 71 नाम घोषित किए, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय सिन्हा (लखीसराय) शामिल हैं। बुधवार को दूसरी (12) और तीसरी (18) लिस्ट जारी कर सभी 101 नाम तय हो गए। हम ने अपनी 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Bihar Elections: लोजपा की पहली लिस्ट, 14 नामों में महिलाओं और एससी पर फोकस

चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने बुधवार को पहली लिस्ट जारी की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से, संजय कुमार सिंह को सिमरी बख्तियारपुर से, विष्णुदेव पासवान को दरौली से, सीमांत मृणाल को गरखा से और सुरेंद्र कुमार को साहेबपुर कमाल से टिकट दिया। बखरी से संजय कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, डेहरी से राजीव रंजन सिंह, बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाशचंद्र को मैदान में उतारा गया। लिस्ट में दो महिलाएं और तीन एससी प्रत्याशी हैं। पासवान ने कहा, ये उम्मीदवार ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ की सोच को मजबूत करेंगे। शेष 15 नाम जल्द घोषित होंगे।

Bihar Elections: जदयू की लिस्ट: 57 नाम, 4 महिलाएं लेकिन कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने 101 में से 57 सीटों पर पहली लिस्ट जारी की, जिसमें सभी जातियों को साधने की कोशिश दिखी। मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन से, श्रवण कुमार को नालंदा से, सुनील कुमार को भोरे से और मदन सहनी को बहादुरपुर से टिकट मिला। महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा को चुना गया। हालांकि, लिस्ट में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं है, जबकि 21 से अधिक कोइरी-कुर्मी (लव-कुश) उम्मीदवार हैं। पार्टी ने सोनबरसा, अलौली, एकमा, मोरवा और राजगीर जैसी 5 सीटों पर लोजपा को आवंटित क्षेत्रों में भी नाम घोषित किए, जो गठबंधन में तनाव पैदा कर सकता है। जदयू प्रवक्ता संजय झा ने कहा, यह लिस्ट जातिगत संतुलन पर आधारित है, शेष नाम जल्द आएंगे।

सुभासपा का स्वतंत्र दांव: 47 उम्मीदवार, एनडीए से नाता टूटा

एनडीए से सीट न मिलने पर नाराज ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा ने 153 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। बुधवार को जारी पहली लिस्ट में 47 नाम हैं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर को ओबरा से, गुड्डू राजवंशी को गोह से, धर्मेंद्र रजवार को नवीनगर से, रीना देवी पासवान को कुर्था से और कुंदन कुमार मंडल को कसवां से टिकट मिला। पूर्णिया से मीना देवी राजवंशी, प्राणपुर से गंगा केवट, हथुआ से लक्ष्मण राजभर, एकमा से उमेश कुमार राजभर, राजगीर से देवराज राजवंशी, पॉलीगंज से गिरजा राम, रक्सौल से धर्मवीर पासवान, भभुआ से अमरजीत सिंह, मांझी से प्रदीप राजभर, चैनपुर से सुशांक सिंह, नोखा से धनंजय पासवान, सासाराम से रेखा देवी, बोधगया से अमोद कुमार पासवान, अरवल से पंचम कुमार राजवार, अतरी से मनोज कुमार, रजौली से चंदन राजवंशी कुमार और डिहरी से नंद लाल राम शामिल हैं। राजभर ने कहा, “सामाजिक न्याय का एजेंडा लेकर लड़ेंगे, एनडीए की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं।”

महागठबंधन में देरी, जन सुराज का दावा

महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-वाम) में सीट बंटवारा लटका हुआ है, जबकि कांग्रेस ने 17 उम्मीदवार घोषित कर दिए। तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल किया। दूसरी ओर, प्रशांत किशोर की जन सुराज ने 243 सीटों पर दावा ठोका और 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। एनडीए का दबदबा दिख रहा है, लेकिन जातिगत समीकरण और विकास मुद्दे निर्णायक होंगे।

यह भी पढ़ें:-

महिलाओं को CM Yogi का भाई दूज गिफ्ट, उज्ज्वला योजना के तहत दो मुफ्त एलपीजी रिफिल

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33 ° C
33.1 °
33 °
66 %
3.6kmh
83 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular