30 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
Homeखेलएशिया कप 2025: भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर चौथी बार रचा...

एशिया कप 2025: भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर चौथी बार रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

Asia Cup 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

Asia Cup 2025: राजगीर में रविवार को खेले गए एशिया कप हॉकी फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी और साथ ही बिहार सरकार एवं लोगों की सराहना की, जिन्होंने राजगीर में इस भव्य आयोजन को सफल बनाया। हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम द्वारा एशिया कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Asia Cup 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि राजगीर अब एक जीवंत खेल केंद्र बनकर उभरा है और यह बिहार के लिए गर्व की उपलब्धि है।

Asia Cup 2025: खेल मंत्री और विपक्षी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा— शानदार प्रदर्शन! कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन बनने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। आपने पूरे एशिया कप में बेहतरीन खेल की मिसाल पेश की है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे पूरे देश के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा—
“भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीतकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही टीम ने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह पूरे देश के लिए खुशी और गर्व का क्षण है।”

Asia Cup 2025: पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा भारत

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।

  • पूल चरण: भारत ने लगातार तीन जीत दर्ज कर दबदबा बनाए रखा।
  • सुपर-4: मलेशिया को 4-1 और चीन को 7-0 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
  • फाइनल: खिताबी मुकाबले में भारत ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर शानदार अंदाज में खिताब जीता।
    भारत ने टूर्नामेंट में कुल पांच जीत और एक ड्रॉ दर्ज किया और पूरे अभियान में अपराजित रहा।

विश्व कप का टिकट भी पक्का

राजगीर में मिली इस जीत से न केवल भारत एशिया का चैंपियन बना बल्कि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफिकेशन भी हासिल कर लिया। यह भारतीय हॉकी के लिए दोहरी खुशी है।

भारत की चौथी एशिया कप जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की यह चौथी एशिया कप खिताबी जीत है। इससे पहले भारत ने 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था। वहीं, दक्षिण कोरिया अब भी इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसके नाम पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) दर्ज हैं।

बिहार और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण

राजगीर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर एशिया कप का आयोजन हुआ। बिहार सरकार के प्रयासों और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं की सराहना से साफ है कि यह आयोजन न केवल खेल उपलब्धि रहा बल्कि बिहार के खेल बुनियादी ढांचे के लिए भी एक नया अध्याय खोलेगा।

यह भी पढ़ें:-

जयपुर में बनेगा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, आरसीए ने रद्द किए पुराने फैसले


RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30 °
29.1 °
58 %
3.1kmh
0 %
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular