30.4 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeएंटरटेनमेंट71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर,...

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

71st National Film Awards 2025: सिनेमा प्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा, जब भारत सरकार की ओर से वर्ष 2023 के 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा की। इस बार बेस्ट एक्टर की श्रेणी में दो दमदार कलाकारों शाहरुख खान (फिल्म ‘जवान’) और विक्रांत मैसी (फिल्म ’12वीं फेल’) को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए दिया गया।

71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान: ‘जवान’ से फिर साबित किया बादशाहत

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए यह पुरस्कार उनके लंबे और विविधतापूर्ण करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। ‘जवान’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई थी – एक ईमानदार फौजी और एक रहस्यमयी विगिलांटे की। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की बल्कि आलोचकों से भी सराहना बटोरी।

35 वर्षों से फिल्म जगत में सक्रिय शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और टेलीविजन से की थी। ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे धारावाहिकों से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। फिर ‘दीवाना’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और ‘बाजीगर’, ‘डर’, और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों से खुद को बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में स्थापित किया। हाल ही में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में उनका रूप एक्शन हीरो के रूप में बदला और हर शैली में उनकी पकड़ को दर्शाया।

हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए। हालांकि, वे अब स्वस्थ हैं और जल्द ही शूटिंग पर लौटने की उम्मीद है।

71st National Film Awards 2025: विक्रांत मैसी: ‘12वीं फेल’ से दर्शकों के दिल में बस गए

टेलीविजन से करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत मैसी ने ‘बालिका वधु’, ‘धर्मक्षेत्र’ और ‘कुबूल है’ जैसे शोज़ से अभिनय की बारीकियों को तराशा। लेकिन ‘12वीं फेल’ ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। यह फिल्म युवा पीढ़ी के संघर्ष, ईमानदारी और आत्मविश्वास की कहानी है, जिसमें उन्होंने मनोज कुमार शर्मा नामक एक वास्तविक जीवन के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई।

फिल्म में विक्रांत की सादगी, संयमित अभिनय और प्रेरणादायक प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हुई और अब राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में उन्हें इसका सर्वोच्च सम्मान मिला है। विक्रांत की सफलता की कहानी कई मायनों में शाहरुख खान की यात्रा जैसी है – टीवी से सिनेमा और फिर सुपरस्टारडम तक का सफर। अब वे बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और प्रतिभाशाली कलाकारों में गिने जाते हैं।

71st National Film Awards 2025: रानी मुखर्जी: भावनात्मक कहानी को जीवंत कर दिया

‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक मां की भूमिका निभाई, जो अपने बच्चों की कस्टडी के लिए नॉर्वे की सरकार से लड़ाई लड़ती है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी और रानी ने इसमें एक मां के दर्द, संघर्ष और अडिग जज्बे को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रानी के अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने सराहा, और यह पुरस्कार उनकी वर्षों की मेहनत और अभिनय कौशल का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
30 %
3.4kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular