29.3 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeदेशकोविड-19 का नया वैरिएंट फिर से दिखा रहा है खतरे के संकेत,...

कोविड-19 का नया वैरिएंट फिर से दिखा रहा है खतरे के संकेत, एक दिन में 9 मौतें, एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी

COVID-19: भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के कारण 9 मौतें दर्ज हुईं।

COVID-19: देश में कोविड-19 एक बार फिर से चिंता का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और अब मौतों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के कारण 9 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों में से 4 महाराष्ट्र, 3 केरल, 1 राजस्थान और 1 तमिलनाडु से हैं। संक्रमण के नए मामलों के बाद केरल में नए वैरिएंट के कुल केस 2109 हो चुके हैं। गुजरात में 1437 एक्टिव मामले हैं।

COVID-19: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में जिन चार मरीजों की मौत हुई, उनमें से एक 79 वर्षीय शुगर पीड़ित थे, एक 85 वर्षीय बुजुर्ग को किडनी संबंधी बीमारी थी, जबकि अन्य दो मृतकों की उम्र क्रमश: 55 और 34 साल थी। चारों ही मरीजों की तबीयत पहले से खराब थी, और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

COVID-19: केरल में तीन की मौत

केरल में तीन लोगों की जान गई है, जिनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि वे भी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। राजस्थान में 70 साल की एक महिला की संक्रमण से मौत हुई, जबकि तमिलनाडु में 73 वर्षीय एक बुजुर्ग जो पहले से कई बीमारियों से पीड़ित थे, उन्होंने दम तोड़ दिया।

COVID-19: संक्रमण के मामले फिर से बढ़े

मौतों के साथ-साथ संक्रमण के नए मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के 269 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 132 मामले कर्नाटक से दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 79, केरल में 54, मध्य प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 12, सिक्किम में 11, हरियाणा में 9, छत्तीसगढ़ में 8, राजस्थान में 7, असम में 6, बिहार में 5, मणिपुर में 3, ओडिशा, त्रिपुरा और गोवा में दो-दो तथा झारखंड और उत्तराखंड में एक-एक मामले मिले हैं।

सक्रिय मामलों की स्थिति

देशभर में एक्टिव केस की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में नए वैरिएंट के कारण कुल 2,109 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा गुजरात में 1,437, पश्चिम बंगाल में 747, दिल्ली में 672, महाराष्ट्र में 613, कर्नाटक में 527, उत्तर प्रदेश में 248 और तमिलनाडु में 232 एक्टिव केस हैं। राजस्थान में 180 और आंध्र प्रदेश में 102 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 का यह नया वैरिएंट पहले से ज्यादा संक्रामक हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले से अन्य बीमारियां हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने और अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

वैक्सीनेशन और एहतियात

सरकार लोगों से अपील कर रही है कि वे कोविड नियमों का पालन करें, जैसे कि भीड़भाड़ से बचना, मास्क पहनना, हाथों को नियमित धोना और वैक्सीनेशन की तीसरी या बूस्टर डोज़ लगवाना। खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कोविड-19 की लहर भले ही उतनी विकराल न हो, जितनी पहले थी, लेकिन नए वैरिएंट की वजह से मौतों का सिलसिला शुरू होना चिंता का विषय है। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन आम जनता को भी सतर्क रहना होगा ताकि इस संक्रमण को फिर से महामारी बनने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें:-

अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत: टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़ का मुआवजा, सिर्फ एक यात्री बचा

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
44 %
3.2kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular