36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeएंटरटेनमेंटएक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, जानिए कैसे...

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, जानिए कैसे हुई मौत?

Sunjay Kapur: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई। संजय कपूर हॉर्स पोले खेल रहे थे।

Sunjay Kapur: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार देर रात 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संजय उस समय ब्रिटेन (UK) में थे और पोलो खेल में भाग ले रहे थे, जब उन्हें हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक के चलते वे घोड़े से नीचे गिर पड़े और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना ने न केवल उनके परिवार बल्कि बिजनेस और स्पोर्ट्स जगत को भी गहरे शोक में डाल दिया है। वे अपने पीछे तीन बच्चों और एक सफल विरासत को छोड़ गए हैं।

Sunjay Kapur: पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

संजय कपूर को पोलो खेल का गहरा शौक था और वे अक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया करते थे। गुरुवार को भी वे यूके में एक पोलो मैच में हिस्सा ले रहे थे, जब खेल के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। घटना स्थल पर मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल चिकित्सा सहायता दी, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Sunjay Kapur: सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे संजय कपूर

संजय कपूर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के एक बड़े नाम थे। वे सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्ज (जिसे अब सोना कॉमस्टार कहा जाता है) के चेयरमैन थे। यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। संजय ने इस कंपनी को एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी संगठन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

उनकी लीडरशिप और इनोवेशन के लिए उन्हें इंडस्ट्री में खूब सम्मान मिला। वे एक ऐसे बिजनेसमैन थे जो केवल कॉर्पोरेट सफलता में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। उनका पोलो के प्रति प्रेम इसका उदाहरण था। वे सोना पोलो टीम के मालिक भी थे और खेल को बढ़ावा देने में हमेशा आगे रहते थे।

Sunjay Kapur: सुहेल सेठ ने दी श्रद्धांजलि

लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने संजय कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, ‘संजय कपूर के निधन पर बहुत दुख हुआ। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और उनके सहकर्मियों, सोना कॉमस्टार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं… ओम शांति।’

करिश्मा कपूर से शादी और निजी जीवन

संजय कपूर का निजी जीवन भी अक्सर चर्चा में रहा। उन्होंने साल 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के बीच लगभग 13 साल तक रिश्ता चला, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान।

करिश्मा से अलग होने के बाद 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। प्रिया और संजय एक खुशहाल दांपत्य जीवन जी रहे थे और उनका एक बेटा भी है – Azarias, जिसका जन्म 2018 में हुआ था। अभी उसकी उम्र केवल 7 साल है।

शोक की लहर

संजय कपूर के असमय निधन से फिल्मी दुनिया से लेकर कॉर्पोरेट और खेल जगत तक हर कोई स्तब्ध है। उनकी मृत्यु ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि तेज़ जीवनशैली और मानसिक तनाव के बीच स्वास्थ्य की अनदेखी कितनी घातक हो सकती है। परिवार, करीबी मित्र, सहयोगी और चाहने वाले इस दुखद समय में गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग श्रद्धांजलि संदेश शेयर कर रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत: टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़ का मुआवजा, सिर्फ एक यात्री बचा

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36 ° C
36 °
35.1 °
52 %
2.6kmh
9 %
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular