37.1 C
New Delhi
Saturday, July 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर को मेट्रो की सौगात, महिलाओं को मिला पहले सफर का अवसर:...

इंदौर को मेट्रो की सौगात, महिलाओं को मिला पहले सफर का अवसर: पीएम मोदी ने दी देशसेवा की प्रेरणा

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान इंदौर में पहली मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली किया।

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश की जनता को एक नई सौगात दी। उन्होंने भोपाल से वर्चुअली इंदौर की मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर विशेष रूप से महिलाओं को पहले सफर का अवसर दिया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। मेट्रो की शुरुआत से इंदौर शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

PM Modi in MP: मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती के अवसर पर यह सेवा देश को समर्पित की। इसी उपलक्ष्य में मेट्रो स्टेशन पर महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं और सफर की शुरुआत की। महिलाओं ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया।

PM Modi in MP: महिलाओं को मिली प्राथमिकता

सफर की शुरुआत कर रहीं महिला साधना नेमा ने कहा, मैं पीएम मोदी को इंदौर को मेट्रो देने और महिलाओं को पहली बार यात्रा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। एक अन्य महिला विमला ने कहा, यह ऐतिहासिक क्षण है। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मेट्रो की शुरुआत एक बड़ा उपहार है। पीएम मोदी ने महिलाओं को पहले सफर का मौका देकर हमारी गरिमा को सम्मान दिया है।

PM Modi in MP: मां अहिल्या की नगरी को मिली मेट्रो की सौगात मिली

भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री सुषमा पटेल ने बताया, “मां अहिल्या की नगरी को पीएम मोदी के नेतृत्व में मेट्रो की सौगात मिली है। टर्मिनल का नाम भी मां अहिल्याबाई के नाम पर रखा गया है, जो गर्व की बात है।” अन्य महिलाओं ने कहा कि इससे शहर के लोगों को, खासकर नौकरीपेशा और छात्र वर्ग को ट्रैफिक से राहत मिलेगी और समय व धन की बचत होगी।

पीएम मोदी का राष्ट्रसेवा का संदेश

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल मेट्रो बल्कि दतिया और सतना हवाई अड्डों समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक विरासत की महान संरक्षक थीं लोकमाता अहिल्याबाई

पीएम ने कहा, लोकमाता अहिल्याबाई भारत की सांस्कृतिक विरासत की महान संरक्षक थीं। उन्होंने गुलामी के समय में भी देशभर के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया और जनकल्याण को शासन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में उनकी प्रतिमा आज भी उनकी विरासत को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अहिल्याबाई ने प्रभु सेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शासन जनता की सेवा का माध्यम है। आज इंदौर मेट्रो और अन्य परियोजनाएं इसी सोच को साकार करती हैं।

पहलगाम हमले का जिक्र, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना

अपने भाषण में पीएम मोदी ने हाल में हुए पहलगाम हमले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “आतंकियों ने भारत की संस्कृति और नारी शक्ति को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन यह भारत की मातृशक्ति का अपमान नहीं सहेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन बन गया है, जिसमें हमारी सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया।”

समाज और देश की सेवा का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज लोकमाता की जयंती पर हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज और देश की सेवा ही हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों को प्रणाम करता हूं। उनके आशीर्वाद से ही भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: PM मोदी ने टिकट के लिए रखी शर्त, परिवारवाद और जमींदारी प्रथा पर भी दी सख्त नसीहत

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
34 %
4.8kmh
89 %
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
38 °
Tue
30 °
Wed
33 °

Most Popular