26 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
HomeबिहारBihar Crime: कटिहार के डंडखोरा थाने पर भीड़ का हमला, शराब कारोबारी...

Bihar Crime: कटिहार के डंडखोरा थाने पर भीड़ का हमला, शराब कारोबारी को छुड़ाने की कोशिश

Bihar Crime: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को डंडखोरा थाना परिसर में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने न सिर्फ थाने में तोड़फोड़ की, बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।

Bihar Crime: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को डंडखोरा थाना परिसर में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने हमला बोल दिया। यह भीड़ पुलिस हिरासत में बंद एक शराब कारोबारी सूरज कुमार को छुड़ाने के इरादे से थाने पर धावा बोलने पहुंची थी। भीड़ ने न सिर्फ थाने में तोड़फोड़ की, बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में तीन से चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

Bihar Crime: शराब तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

बताया जा रहा है कि डंडखोरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रायपुर गांव से अवैध शराब कारोबार में लिप्त सूरज कुमार को गिरफ्तार किया था। जब शनिवार को गांव वालों को सूरज कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है।

Bihar Crime: भीड़ ने थाने पर किया हमला

इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों से लैस होकर थाना परिसर में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। थाने में घुसते ही भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आत्मरक्षा में चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

Bihar Crime: सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

कटिहार के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी सूरज कुमार अब भी पुलिस हिरासत में है और उसकी रिहाई के प्रयास को विफल कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

तीन से चार लोग हिरासत में

फिलहाल पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

भागलपुर के बरारी में भीषण आग, दर्जनों झोपड़ियां राख

बिहार में भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। शनिवार को भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमशिला सेतु टीओपी के पास झोपड़पट्टी में भीषण आग लग गई, जिसमें दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी, जो गर्म हवा के चलते तेजी से फैल गई।

घर का सामान जलकर खाक

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि लोगों को घर का सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला और सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कोई हताहत नहीं

गौरतलब है कि बिहार में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं आम हो जाती हैं। इससे पहले कहलगांव के दयालपुर गांव और मुजफ्फरपुर की दलित बस्ती में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें:-

School Timing: भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
54 %
2.1kmh
3 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular