28.9 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
HomeराजनीतिDelhi Politics: अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो पर सियासत घमासान, AAP...

Delhi Politics: अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो पर सियासत घमासान, AAP के दावे पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार

Delhi Politics: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान मच गया है। इस बार मामला मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी तस्वीरों को लेकर है।

Delhi Politics: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स और प्रतीकों को लेकर घमासान मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं और उनकी जगह महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगा दी गई हैं। इस आरोप पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पलटवार करते हुए AAP पर अपने “भ्रष्टाचार और कुकर्मों” को छिपाने का आरोप लगाया।

आतिशी ने शेयर की दो फोटो

AAP नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान की थी, जिसमें सीएम चेयर के ठीक ऊपर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगी थीं। दूसरी तस्वीर वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय की थी, जिसमें महात्मा गांधी, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें दिख रही थीं। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है। केजरीवाल सरकार ने हर सरकारी कार्यालय में अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं। भाजपा सत्ता में आते ही उन्हें हटाकर दलित और सिख विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।

केजरीवाल ने लगाया ये आरोप

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी आरोपों को दोहराते हुए कहा, दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी। इससे बाबा साहेब के लाखों अनुयायियों को ठेस पहुंची है। मेरी बीजेपी से विनती है कि प्रधानमंत्री की फोटो जरूर लगाएं, लेकिन बाबा साहेब की तस्वीर न हटाएं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया पलटवार

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, AAP अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है। क्या देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए? भगत सिंह और बाबा साहेब हमारे मार्गदर्शक हैं और उनकी तस्वीरें मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद हैं। बस उनकी जगह बदली गई है। मुझे AAP को जवाब देने की जरूरत नहीं, मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं।

भाजपा का दावा, बेवजह विवाद खड़ा कर रही है AAP

इस विवाद के बीच दिल्ली भाजपा ने X पर मुख्यमंत्री कार्यालय की एक तस्वीर साझा की, जिसमें महात्मा गांधी, अंबेडकर, भगत सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरें एक साथ लगी दिखाई दीं। भाजपा का दावा है कि AAP बेवजह विवाद खड़ा कर रही है और मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई तस्वीर नहीं हटाई गई, बल्कि उन्हें पुनः व्यवस्थित किया गया है।

कैग रिपोर्ट पेश होने से डर रहे है केजरीवाल

भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा, AAP कैग रिपोर्ट पेश होने से डर रही है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठा रही है। जब ये सत्ता में आए थे तो महात्मा गांधी की तस्वीर हटाई थी, आज वही लोग अंबेडकर और भगत सिंह की बात कर रहे हैं। सभी महान हस्तियां हमारे लिए पूजनीय हैं।

तस्वीरों को लेकर उपजे इस सियासी विवाद ने दिल्ली की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ AAP इसे दलित और सिख विरोधी मानसिकता करार दे रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा इसे भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश बता रही है। फिलहाल, जनता इस बहस को लेकर अपने-अपने नजरिए से प्रतिक्रियाएं दे रही है।

यह भी पढ़ें:-

Shivraj Singh Chouhan: खराब सीट देने को लेकर एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह, कहा- ये यात्रियों के साथ धोखा, एयरलाइन ने माफी मांगी

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
66 %
2.2kmh
8 %
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
37 °
Sat
32 °
Sun
38 °

Most Popular