33 C
New Delhi
Sunday, August 30, 2026
HomeराजनीतिArvind Kejriwal: केजरीवाल को एक और झटका, AAP के 3 पार्षदों ने...

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को एक और झटका, AAP के 3 पार्षदों ने थामा BJP का दामन

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद आम आदमी पार्टी के कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।

Arvind Kejriwal: दिल्ली की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लगा है। शनिवार को AAP के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और दावा किया कि आने वाले दिनों में AAP के और भी कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

AAP के तीन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। यह स्पष्ट संकेत है कि AAP में असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा ने इस मौके को भुनाते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में और क्या नए मोड़ आते हैं।

भाजपा में शामिल हुए AAP के पार्षद

भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, चपराना से निखिल और आरके पुरम से धर्मवीर शामिल हैं। इन पार्षदों ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

भाजपा का दावा- AAP के और नेता होंगे शामिल

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, AAP के कई नेता हमसे संपर्क कर चुके हैं। जल्द ही और भी कई लोग भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा का संकल्प है कि दिल्ली को भारत की तर्ज पर विकसित किया जाए और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली है और अब पार्टी राजधानी के विकास के लिए दिन-रात काम करेगी।

AAP सरकार पर हमला, घोटालों का जिक्र

सचदेवा ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आप सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसके घोटालों की जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने कहा, पिछली सरकार के सारे पाप खत्म होने जा रहे हैं और दोषियों को सजा भी उसी हिसाब से दी जाएगी। चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला-हर एक पैसे की वसूली होगी। जो भी दिल्ली को लूटने में शामिल रहा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब यह पार्टी सिर्फ “जमानती अपराधियों” की जमात बनकर रह गई है।

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर संकेत

जब प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र सचदेवा से दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने भाजपा में शामिल हुए AAP नेताओं की ओर इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। बाद में संजीदा होते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जैसे ही दिल्ली में पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी, वैसे ही सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में सात से आठ दिन का समय लग सकता है।

AAP को लग रहा झटका

आप की सरकार गिरने के बाद से ही पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। पहले ही कई नेता और विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब नगर निगम के पार्षदों का भी भाजपा में जाना यह संकेत दे रहा है कि AAP के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है, जिसके चलते लगातार लोग भाजपा में जा रहे हैं।

भाजपा की बढ़ती ताकत

भाजपा ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। पार्टी का दावा है कि वह दिल्ली के विकास को प्राथमिकता देगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करेगी। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “हम दिल्ली में ऐसा काम करेंगे कि यहां के लोग खुद पर गर्व महसूस करें।” भाजपा की इस रणनीति से साफ है कि वह दिल्ली में अपनी जड़ें और गहरी करने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें:-

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात, रक्षा-व्यापार और आतंकवाद पर 10 बड़े ऐलान

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
4.1kmh
100 %
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
40 °
Wed
38 °
Thu
39 °

Most Popular