41.2 C
New Delhi
Friday, June 26, 2026
HomeराजनीतिDelhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत AAP के कई...

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत AAP के कई दिग्गज हारे, जानें VIP सीटों का हाल

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा 48 सीटों के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। इस चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, जिससे ‘आप’ के लिए यह चुनाव किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। आइए जानते हैं, दिल्ली की प्रमुख सीटों पर किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल को शिकस्त, आतिशी ने बचाया सम्मान

नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने 4,089 वोटों से हराया। कांग्रेस के संदीप दीक्षित इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, ‘आप’ की नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया, जबकि कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे स्थान पर रहीं।

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी हारे

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने 675 वोटों के करीबी अंतर से हराया। कांग्रेस के फरहाद सूरी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती विधानसभा सीट से 20,998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया, जिन्हें 56,869 वोट मिले।

सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय की हार

ग्रेटर कैलाश से ‘आप’ के कद्दावर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज को भाजपा की शिखा राय ने 3,188 वोटों से हराया। ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय बाबरपुर सीट से भी हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी ने 18,994 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

कई बड़े नेताओं को करारी हार, कुछ ने बचाया सम्मान

  • पटपड़गंज सीट से ‘आप’ के अवध ओझा को भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने 28,072 वोटों से हराया।
  • करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा ने ‘आप’ के मनोज त्यागी को 23,355 वोटों से शिकस्त दी।
  • रोहिणी से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने ‘आप’ के प्रदीप मित्तल को 37,816 वोटों से हराया।
  • हालांकि, बल्लीमारान से ‘आप’ के इमरान हुसैन ने 29,823 वोटों से जीत हासिल की।

गांधी नगर और बिजवासन में भाजपा की जीत

गांधी नगर सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने ‘आप’ के नवीन चौधरी को 12,748 वोटों से हराया।
बिजवासन सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने ‘आप’ के सुरेंद्र भारद्वाज को मात दी।

राजेंद्र नगर और मुस्तफाबाद में भाजपा आगे

राजेंद्र नगर सीट से भाजपा के उमंग बजाज ने ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को 1,231 वोटों के करीबी अंतर से हराया।
मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 वोटों से जीत मिली।

मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकारते हुए जनता को धन्यवाद दिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारा झटका लगा है। पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे, जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। मनीष सिसोदिया पहले पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। यहां उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने शिकस्त दी। चुनाव नतीजों के बाद सिसोदिया ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि 12 साल तक मुझे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राजनीति करने और काम करने का अवसर मिला। जनता ने हमें जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

Delhi Election Result 2025: BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस की डबल हैट्रिक ‘जीरो’ पर; PM मोदी बोले- विकास, विजन और विश्वास की हुई जीत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.2 ° C
41.2 °
41.2 °
23 %
3kmh
6 %
Fri
41 °
Sat
44 °
Sun
44 °
Mon
43 °
Tue
43 °

Most Popular