33.9 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
HomeराजनीतिDelhi Election Result 2025: BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस की डबल हैट्रिक...

Delhi Election Result 2025: BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस की डबल हैट्रिक ‘जीरो’ पर; PM मोदी बोले- विकास, विजन और विश्वास की हुई जीत

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला।

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब देशहित की राजनीति से भटक चुकी है और ‘अर्बन नक्सलवाद’ की विचारधारा को अपना चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे भाजपा के लिए बड़ी सफलता लेकर आए हैं, जबकि कांग्रेस को लगातार छठी बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए और उसे ‘अर्बन नक्सलवाद’ की विचारधारा से ग्रस्त बताया।

कांग्रेस की लगातार छठी हार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस की लगातार विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने ‘जीरो’ की डबल हैट्रिक लगा दी है। यानी वह लगातार छह चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस का यही हाल है। कांग्रेस जहां भी अपने सहयोगियों के साथ जाती है, वहां राजनीतिक विनाश तय है।

https://twitter.com/ANI/status/1888243829054276014

उन्होंने कहा, आज की कांग्रेस अपने सहयोगियों की भाषा और एजेंडा चुराने में लगी हुई है। वह उनके मुद्दों को हाईजैक कर लेती है और फिर उनके वोट बैंक में घुसपैठ करती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के वोट बैंक को हथियाने की कोशिश कर रही है। मुलायम सिंह यादव इस सच्चाई को अच्छी तरह समझते थे।

कांग्रेस पर ‘अर्बन नक्सलवाद’ फैलाने का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस अब केवल नाम की पार्टी रह गई है। देशहित के बजाय वह शहरी नक्सलवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की शहरी नक्सली मानसिकता लगातार देश की उपलब्धियों पर हमला कर रही है। यह पार्टी पूरी दुनिया में अपनी विचारधारा का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक निजाम लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के भाषणों और बयानों से स्पष्ट है कि वे भारतीय समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘आप’ पार्टी भी उसी शहरी नक्सली विचारधारा को बढ़ावा दे रही थी।

2014 के बाद कांग्रेस की रणनीति और विफलता

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस की 2014 के बाद की रणनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 2014 के बाद कांग्रेस ने पांच साल तक हिंदू दिखने की कोशिश की। उन्होंने मंदिरों में जाना, माला पहनना, पूजा करना जैसी गतिविधियां कीं, ताकि भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगा सकें। लेकिन जब उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने इस रास्ते को छोड़ दिया। अब वे पूरी तरह से शहरी नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं और देश की स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

युवा राजनीति में आगे आएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, मैंने एक लाख युवाओं से राजनीति में आगे आने का आग्रह किया है, क्योंकि देश को एक नए राजनीतिक परिवर्तन की आवश्यकता है। 21वीं सदी की राजनीति को नए विचारों, नए उत्साह और नवीन सोच की जरूरत है। सफलता और विफलता अपनी जगह है, लेकिन देश को छल और मूर्खता की राजनीति की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए राजनीति में नई ऊर्जा लाने की जरूरत है।

दिल्ली की यमुना को नया रूप देने का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान किए गए अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यमुना को दिल्ली की पहचान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन और लंबी प्रक्रिया होगी, लेकिन सरकार पूरी सेवाभावना से इसमें जुटी हुई है। उन्होंने कहा, “हम मां यमुना की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें:-

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए इस दिन से शुरू हो रहा ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन, VIP दर्शन पर रहेगी रोक

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
53 %
4.7kmh
91 %
Sat
33 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
37 °

Most Popular