29.2 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
HomeबिहारNalanda Double Murder: बेटा ही निकला मां-बाप का कातिल, मोबाइल गेम और...

Nalanda Double Murder: बेटा ही निकला मां-बाप का कातिल, मोबाइल गेम और सट्टे की लत ने बना दिया हैवान

Nalanda Double Murder: बिहार के नालंदा जिले में एक महीने पहले हुए दंपति की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Nalanda Double Murder: बिहार के नालंदा जिले में एक महीने पहले हुए दंपति की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक दंपति का बेटा विपिन कुमार है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन कुमार को मोबाइल गेम और जुए की लत थी। इस आदत को पूरा करने के लिए वह बार-बार अपने माता-पिता से पैसे मांगता था। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के नालंदा जिले में एक महीने पहले हुए दंपति की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक दंपति का बेटा विपिन कुमार है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल गेम और सट्टे की लत ने दिया हैवान

पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन कुमार को मोबाइल गेम और जुए की लत थी। इस आदत को पूरा करने के लिए वह बार-बार अपने माता-पिता से पैसे मांगता था। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस का दावा

घटना के पीछे आर्थिक तंगी और परिवारिक विवाद को मुख्य वजह बताया गया है। आरोपी ने माता-पिता की हत्या को अंजाम देने के बाद साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश भी की थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल से महत्वपूर्ण सबूत मिले, जिसमें गेमिंग और जुए में फंसे होने के संकेत थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विपिन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया।

जल्लाद बेटे ने मां-बाप को मार डाला

डीएसपी सुनील कुमार के अनुसार, 17 नवंबर की रात विपिन कुमार ने गुस्से में आकर सुनियोजित तरीके से हत्या की योजना बनाई। उसने योजना के तहत अपने माता-पिता की निर्मम हत्या की। हत्या के बाद, विपिन ने अपने आपको बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी, जिसमें उसने दावा किया कि उनके शवों को बिजली के करंट से मौत हुई है और शवों को जलाया गया था।

खुद को बचाने के लिए लगाए थे झूठे आरोप

18 नवंबर की अल सुबह छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव में दंपति की मौत की खबर फैलने से गांव में सन्नाटा छा गया था। लोग इस घटना को सुनकर हैरान हो गए थे, लेकिन पुलिस की तफ्तीश के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बेटे ने अपनी गंदी आदतों के चलते अपने माता-पिता की हत्या की थी और फिर खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगाए थे।

पूछताछ में कबूल किया गुनाह

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सबूत जुटाए और इसके बाद आरोपी विपिन कुमार से पूछताछ की। बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक पुख्ता हो गया, और जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

माता-पिता का इकलौता पुत्र था

आरोपी विपिन कुमार बी-फार्मा का छात्र था और वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह पढ़ाई के बहाने अपने माता-पिता से पैसे लेकर मोबाइल गेम और जुआ खेलता था। उसकी इस आदत ने उसे हत्या करने तक पहुंचा दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

CM Yogi ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं: बोले- गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
45 %
3kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular