38.7 C
New Delhi
Tuesday, June 16, 2026
HomeराजनीतिDelhi Elections: विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- AAP...

Delhi Elections: विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- AAP अपने दम पर लड़ेगी दिल्ली चुनाव

Delhi Elections: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Delhi Elections: देश की राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी।

‘आप’ अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब आगामी चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं हो रही थीं। आम आदमी पार्टी का यह रुख दिल्ली में पार्टी की स्वतंत्र राजनीतिक रणनीति और अपने आधार को मजबूत करने की ओर इशारा करता है।

गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

हाल ही में दिल्ली की राजनीति में यह अटकलें तेज़ हो गई थीं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं। यह चर्चा तब और तेज़ हो गई जब दावा किया गया कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी 15 सीटें कांग्रेस को देने पर विचार कर रही है। इस तरह के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे, खासकर दिल्ली में भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी ध्रुव बनाने के संदर्भ में।

दिल्ली में कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबंधन

हालांकि, अरविंद केजरीवाल के स्पष्ट बयान ने इन अटकलों को खत्म कर दिया है। उन्होंने न केवल कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना को नकारा है, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि आप दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। यह बयान यह भी दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी अपने स्वतंत्र राजनीतिक एजेंडे और आधार को मजबूत बनाए रखना चाहती है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि आप और कांग्रेस के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं, और किसी भी प्रकार के तालमेल की संभावना फिलहाल समाप्त हो गई है।

कांग्रेस बोली, सभी 70 सीओं पर मजबूती से लड़ेगी चुनाव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हाल ही में एक बयान में स्पष्ट किया कि कांग्रेस आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस पिछले छह महीनों से यही रुख अपना रही है, जब से लोकसभा चुनाव समाप्त हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का रुख किसी भी प्रकार के गठबंधन से बचने का है और इसे ‘संकट बंधन’ कहकर संबोधित किया।

कांग्रेस का आप सरकार पर तीखा हमला

देवेंद्र यादव ने आप सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता उनके वादों से नाराज़ है। उन्होंने दावा किया कि 54 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान उन्हें जनता की नाराजगी का स्पष्ट संकेत मिला। यादव ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है, और इसके कारण जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस के बाद अब केजरीवाल का बयान

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपनी नीति पहले ही स्पष्ट कर दी थी कि वह आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं चाहती। कांग्रेस का उद्देश्य दिल्ली में सभी सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना है और इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। देवेंद्र यादव का यह बयान अरविंद केजरीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार के बाद आया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों पार्टियां दिल्ली में भाजपा के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी और कोई तालमेल नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-

CM Yogi ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं: बोले- गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
38.7 ° C
38.7 °
38.7 °
24 %
2.3kmh
0 %
Tue
42 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °

Most Popular