24.1 C
New Delhi
Saturday, May 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKasganj Tragedy: कासगंज में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढाय में दबने से...

Kasganj Tragedy: कासगंज में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढाय में दबने से 4 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Kasganj Tragedy: उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी की ढाय गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

मिट्टी की ढाय में दबने से 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के मोहनपुरा कस्बे में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की ढाय गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ जब लोग मिट्टी खोदने के काम में लगे थे। अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई, जिससे महिलाएं और बच्चे उसमें दब गए। गड्ढा इतना गहरा था कि दबे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह हादसा बेहद दुखद है, और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और न्याय प्रदान करना आवश्यक है।

इस प्रकार हुई मृतकों की पहचान

कासगंज के मोहनपुरा कस्बे में हुए इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान:
रामबेटी (32 वर्ष) – पत्नी दान पाल, निवासी रामपुर
प्रेम देवी (35 वर्ष) – पत्नी गंगा प्रसाद, निवासी रामपुर
सरस्वती (33 वर्ष) – पत्नी रघुवीर, निवासी रामपुर
पिंकी (12 वर्ष) – पुत्री मानपाल, निवासी रामपुर

स्थानीय ग्रामीणों ने दी हादसे की जानकारी

कासगंज के मोहनपुरा कस्बे में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल की भयावह स्थिति के बारे में जानकारी दी। हेमलता (ग्रामीण) ने कहा कि हम लोग मिट्टी खोदने के लिए गए थे। अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। वहां लगभग 10-12 लोग थे। कुछ दब गए। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई। वहीं, किशनलाल (ग्रामीण) ने कहा कि यह हादसा एक पुलिया निर्माण के दौरान हुआ। इसके लिए गड्ढा खोदा गया था। कुछ लोग मिट्टी लेने वहां गए थे। तभी अचानक ढाय गिर गई। हादसे में 15-20 लोग दब गए।

चीफ मेडिकल ऑफिसर ने जारी किया बयान

कासगंज हादसे पर चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि यह लोग एक फंक्शन के लिए मिट्टी लेने गए थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। CMO ने अपने बयान में कहा कि यह लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे। कोई फंक्शन होता है, उसमें हिस्सा लेने के लिए यह लोग मिट्टी लेने गए थे। तभी दीवार गिरने से हादसा हुआ। अब तक हमारे पास 9 लोगों को लाया गया है। इनमें से चार महिलाओं की मौत हो चुकी है। पांच लोग खतरे से बाहर हैं, लेकिन इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें-

UP Poster War: पोस्टर सियासत, श्रीकृष्ण की भूमिका में अखिलेश यादव तो राहुल गांधी बने अर्जुन

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
78 %
3.6kmh
20 %
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
38 °
Tue
41 °
Wed
44 °

Most Popular