35.4 C
New Delhi
Sunday, August 9, 2026
HomeबिहारSharda Sinha: पंचतत्व में विलीन हुईं ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, पीएम मोदी-नीतीश...

Sharda Sinha: पंचतत्व में विलीन हुईं ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, पीएम मोदी-नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sharda Sinha: बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका और ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का गुरुवार को पटना के गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया।

Sharda Sinha: उत्तर प्रदेश और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का बीते मंगलवार को निधन हो गया। छठ पूजा के गीतों से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा का निधन दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा के निधन से उनके चाहनेवालों में गम की लहर दौड़ गई है। उन्होंने छठ गीतों के जरिए भारतीय लोक संगीत में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया था और उनकी आवाज़ ने न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार, बल्कि पूरे देश में लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। शारदा सिन्हा को छठी मईया ने अपने आंचल में स्थान दिया है। जब तक यह धरती रहेगी जब तक छठ पूजा होती रहेगी तब तक शारदा सिन्हा को लोग याद रखेंगे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका और ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का गुरुवार को पटना के गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। पद्मभूषण शारदा सिन्हा बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया है कि उनकी मां शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के गुलाबी घाट पर हुआ, जहां कुछ महीने पहले उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया था। बेटे अंशुमन सिन्हा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट पर शारदा सिन्हा अमर रहें और जय छठी मईया के जयकारे भी गूंजते रहे।

उनका का जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित तमाम नेताओं उनके न‍िधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अमित शाह ने भी जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं।

सीएम नीतीश ने दी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना पहुंचने के बाद नीतीश कुमार कंकड़बाग स्थित उनके आवास पहुंचे और वहां उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय झा सहित अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री नीतीश ने शारदा सिन्हा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शारदा सिन्हा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जताया दुख

पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से स्तब्ध हूं। उनकी गायन ने बिहार की संस्कृति, भोजपुरी संगीत और छठ महापर्व की महानता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गरिमामयी पहचान दिलाई है। ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:-

Jharkhand: झारखंड में PM मोदी की हुंकार, ‘रोटी, बेटी, माटी’ का दिया नारा, JMM-RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
45 %
4.2kmh
32 %
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular