28.4 C
New Delhi
Sunday, October 18, 2026
HomeराजनीतिHaryana New CM: दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे नायब सिंह सैनी,...

Haryana New CM: दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Haryana New CM: हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

Haryana New CM: हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लग गई। भाजपा ने लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने की तैयारी की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में होगा। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा ने विपक्षी नेताओं को भी नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

अनिल विज और मनोहर लाल ने रखा सैनी के नाम का प्रस्ताव

पंचकूला में हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बैठक में शामिल हुए। सैनी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में होगा।

हरियाणा में लगातार तीसरी बार बन रही है सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री सैनी ने खड़े होकर सभी विधायकों का धन्यवाद किया। सैनी की अगुवाई में भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है, और उनका शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित होगा।

48 सीटें जीतकर भाजपा ने हालिस किया बहुमत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई नेता शामिल होंगे। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई, जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को हुई। परिणामों में भाजपा ने 90 सीटों में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

सैनी दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

नायब सिंह सैनी मार्च में मनोहर लाल की जगह मुख्यमंत्री बने थे, 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और हरियाणा के लोगों में उत्साह का माहौल है, और यह तीसरी बार है जब भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे।

पीएम मोदी, अमित शाह सहित ये दिग्गिज होंगे शामिल

17 अक्टूबर को पंचकूला में हरियाणा मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, और नितिन गडकरी जैसे नेता मौजूद रहेंगे। समारोह में 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और 8 राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी एनडीए के नेताओं और मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बीजेपी ने रखा इतिहास

हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार चुनाव जीतकर 90 में से 48 सीटें हासिल की हैं, जो राज्य के इतिहास में किसी पार्टी द्वारा की गई सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। भाजपा की यह सफलता 2014 और 2019 में हासिल की गई सीटों से अधिक है, जब पार्टी ने क्रमशः 47 और 40 सीटें जीती थीं। यह परिणाम हरियाणा में राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
44 %
2kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular