31.1 C
New Delhi
Wednesday, May 20, 2026
HomeराजनीतिBy Election 2024: 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का...

By Election 2024: 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे इलेक्शन

By Election 2024: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ देशभर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है।

By Election 2024: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ देशभर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। इन उपचुनावों में 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट शामिल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में वायनाड और रायबरेली में चुनाव जीते, लेकिन नियमों के तहत वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। इस कदम के कारण वायनाड की लोकसभा सीट खाली हो गई है, जिसके लिए उपचुनाव होंगे।

14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों समेत 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इस दिन वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

यूपी की इन 9 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। ये सीटें हैं: कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर।

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव

राजस्थान में कुल 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसमें कुल सात विधानसभा सीटें शामिल हैं। दौसा, देवली-उनियारा, सलूंबर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ शामिल है। इन चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

रायपुर में 13 नवंबर को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

जानिए किस राज्य की कितनी विधानसभा सीटों पर मतदान

  • उत्तर प्रदेश में 9 सीट
  • राजस्थान में 7 सीट
  • पश्चिम बंगाल में 5 सीट
  • असम में 5 सीट
  • बिहार में 4 सीट
  • पंजाब में 4 सीट
  • कर्नाटक में 3 सीट
  • केरल में 3 सीट
  • मध्य प्रदेश में 2 सीट
  • सिक्किम में 2 सीट
  • गुजरात में 1 सीट
  • उत्तराखंड में 1 सीट
  • छत्तीसगढ़ में 1 सीट

इन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

  • वायनाड में 13 नवंबर को मतदान
  • नांदेड़ में 20 नवंबर को मतदान

मायावती का ऐलान, महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी में नहीं करेगी गठबंधन

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणा की है। मायावती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी, बसपा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले अपने बलबूते पर लड़ेगी। इस रणनीति से बसपा अपने स्वतंत्र चुनावी दृष्टिकोण को मजबूत करना चाहती है।

चुनाव आयोग भाजपा से शेड्यूल बनवाता है : उदित राज

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मनोज पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं को एक दिन पहले सोमवार को ही चुनाव की घोषणा की जानकारी मिल गई थी। इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने जेएमएम नेता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “कई लोग यह मानते हैं कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभाव में है। वह भाजपा से ही शेड्यूल बनवाता है। लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित हुए थे, और इसका औचित्य सवालों के घेरे में है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
29 %
1.5kmh
0 %
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
46 °

Most Popular