20.6 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशWall Collapsed: भारी बारिश के बीच 3 जगह गिरी दीवार, 5 लोगों...

Wall Collapsed: भारी बारिश के बीच 3 जगह गिरी दीवार, 5 लोगों की मौत

Wall Collapsed: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार को भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर मकान गिरने की घटनाएं हुईं, जिनमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

Wall Collapsed: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार को भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर मकान गिरने की घटनाएं हुईं, जिनमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई। ये हादसे मैनपुरी के कुरावली और भोगांव तहसीलों में हुए। कुरावली तहसील में दीवार गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि भोगांव तहसील में दो मासूम बच्चों और एक युवक की दबकर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, और मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

भारी बारिश के कारण हुए हादसे

मैनपुरी जिले के एडीएम राम जी मिश्रा ने पुष्टि की कि भारी बारिश के कारण हुए मकान गिरने की घटनाओं में कुरावली तहसील में एक महिला और एक युवक की, तथा भोगांव तहसील में दो बच्चों और एक युवक की मृत्यु हो गई है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिवारों को सहायता देने की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज किया है ताकि और नुकसान से बचा जा सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत

घटना के बारे में स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनको सुबह पौने छह बजे इस घटना के बारे में बता चला। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचा तो देखा कि दो लोग दबे हुए थे। इसमें बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें निकाल लिया गया था। इन दोनों बच्चों को खुद अपने सामने निकला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मलबे में दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत

सुनील कुमार के अनुसार, कच्ची दीवार के ऊपर छप्पर पड़ा था। पहले दीवार गिरी, इसके बाद छप्पर गिरा। इसके नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। बारिश की वजह से यह दीवार गिर गई। घर के मलबे के नीचे दबे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के घर में मातम छाया हुआ है। परिवारों वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।

सीएम योगी बोले- प्रतिभा जाति मत और मजहब की बंधक नहीं होती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2024-25 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के नाम पर सामाजिक वैमनस्यता फैला रहे हैं और देश के दुश्मनों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनका यह बयान विपक्षी दलों की नीतियों और उनके प्रति सरकार की आलोचना को लेकर था, जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल गरीबी और सामाजिक समस्याओं से प्रभावी तरीके से निपटने में असमर्थ हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
65 %
0.9kmh
0 %
Sun
22 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
30 °

Most Popular