27.9 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
HomeदेशArvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अभी जेल में ही...

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, बीजेपी ने बताया शराब घोटाले का ‘किंगपिन’

Arvind Kejriwal: दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टल गई है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टल गई है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका और उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 5 सितंबर को सुनवाई करेगा। इसके अलावा, दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सीबीआई के इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस फैसले को कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने सुनाया है।

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल से जुड़े कोर्ट के फैसलों के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में लाजपत नगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान, बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज होने पर ‘सत्यमेव जयते’ का नारा लगाने की बात कही। उन्होंने आप के नेताओं आतिशी, सौरव भारद्वाज, और मनीष सिसोदिया को भी अदालत के फैसले को स्वीकार करने और ‘सत्यमेव जयते’ कहने की नसीहत दी।

शराब घोटाले में फिर से जेल जाएंगे सिसोदिया

बीजेपी सांसद ने योगेंद्र चंदोलिया आगे कहा कि यदि कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आता तो सत्यमेव जयते कहते। मैं कहता हूं कि अब आज उन्हें सत्यमेव जयते कहना चाहिए। केजरीवाल को भी सत्यमेव जयते कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में फिर से जेल जाएंगे। कोई भी घोटालेबाज बच नहीं पाएगा।

बीजेपी ने कहा, शराब घोटाले के किंगपिन हैं केजरीवाल

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले का “किंगपिन” बताते हुए कहा, शराब घोटाले में केजरीवाल मुख्य सरगना हैं। यह बात अप्रैल में हाईकोर्ट ने भी कही थी। जांच एजेंसियां साक्ष्य पेश कर रही हैं, और न्यायालय को निर्णय देना है। दिल्ली की जनता को पता है कि किसने दिल्ली के अंदर घोटाला किया है, और अरविंद केजरीवाल अभी जेल में हैं और वहीं रहेंगे। सचदेवा के इस बयान के साथ भाजपा ने केजरीवाल पर दबाव बढ़ाते हुए जनता के बीच घोटाले के मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने का इशारा किया है।

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई से 1 जून तक केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद, केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर कर दिया और फिलहाल वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
40 %
2kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular