30.4 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeबिहारLawrence Bishnoi Gang: बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग...

Lawrence Bishnoi Gang: बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, विदेशी ​हथियार भी जब्त

Lawrence Bishnoi Gang: गोपालगंज जिले के कुचायकोट चेकपोस्ट से पुलिस ने सोमवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।

Lawrence Bishnoi Gang: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ देशभर में शिंकजा कसा जा रहा है। बीते कुछ महीनों से कई राज्यों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस गैंग से जुड़े लोगों पकड़ रही है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है। गोपालगंज जिले के कुचायकोट चेकपोस्ट से पुलिस ने सोमवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। बताया जा रहा है कि दोनों उस गैंग के शूटर हैं। पुलिस ने आरोपियों को विदेशी हथियार पर बरामद किए है। इससे पहले भी बिहार में गोपालगंज पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर व्यवसायियों से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

इसके बारे में जानकारी देते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को कुचायकोट चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यूपी से बिहार में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गैंग से जुड़े दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक राजस्थान के अजमेर जिला निवासी कमल रावत और दूसरा मुजफ्फरपुर जिला के संतनु शिवम है।

चार विदेशी पिस्तौल जब्त

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ऑस्ट्रिया निर्मित चार पिस्तौल बरामद की गई है।सूचना मिलने के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। एसडीपीओ (सदर) के नेतृत्व में एसटीएफ, डीआईयू की टीम ने गिरफ्तार लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।

बड़ी घटना को अंजाम देने की थे फिराक में

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे के किए है। पूछताछ में पता चला कि गैंग का मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। पहले भी गैंग के सदस्यों ने दोनों जिलों में रेकी की थी। आगे की छानबीन के लिए अजमेर और अन्य संबंधित जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग केंद्र ने किया खारिज

संसद के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई गई, जिस पर केंद्र सरकार ने जवाब दिया है। सरकार ने मौजूदा प्रावधानों का हवाला देते हुए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की संभावना से मना कर दिया। लोकसभा में सरकार ने कहा कि मौजूदा प्रावधानों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद बिहार की सत्तारूढ़ पार्टियों में निराशा छा गई, जो लगातार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे थे।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया अनुपूरक बजट

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। सत्र के पहले दिन रुपौली विधानसभा उपचुनाव में विजयी निर्दलीय विधायक शंकर सिंह को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विपक्ष ने महंगाई, पुल-पुलिया गिरने और कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा और सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इसी बीच वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
30 %
3.4kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular