24.1 C
New Delhi
Friday, May 8, 2026
HomeमौसमMonsoon Update: बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद, किसान बेहाल, बढ़ती कीमतों...

Monsoon Update: बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद, किसान बेहाल, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट, पांव पसार रहा डेंगू-मलेरिया

Monsoon Update: देश में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ के हालात बने हुए है। हालिया मौसम और स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं से देश के विभिन्न हिस्सों में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन घटनाओं ने देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। किसानों की फसल बर्बाद होने से लेकर बाढ़ और बीमारियों के प्रकोप तक, हर क्षेत्र में समस्या गंभीर बनी हुई है। सरकार और संबंधित विभागों द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है ताकि लोगों की समस्याओं को कम किया जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बरेली में बाढ़ : मरीज को खाट पर लेटा कर दो किमी तक चले

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में आई बाढ़ के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरेली जिले के नवाबगंज तहसील में बाढ़ के चलते आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में इलाज के बाद अपने घर लौट रहे ग्रामीण को बाढ़ के चलते परेशानी उठानी पड़ी। परिवार वाले मरीज को चारपाई पर लेटा कर घर की ओर रवाना हुए। रास्ता सही न होने और क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण एंबुलेंस चालक ने बृजेश को नौगवा भगवंतपुर में ही छोड़ दिया। इसके बाद मरीज के परिजन उसे चारपाई पर लेटा कर दो किलोमीटर दूर घर तक लाए।

बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद

देशभर में मानसून का असर सब्जियों के दाम पर भी पड़ा है। बिहार सहित कई राज्यों में बीते 20 दिन में सब्जियों के दाम दो से ढ़ाई गुणा हो हो गए है। इस पर किसानों का कहना है कि 70 से 80 प्रतिशत तक खड़ी फसल बारिश के कारण बर्बाद हो गई है। मांग के हिसाब से माल पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे सब्जियों के दामों में उछाल आया है। इसकी मार केवल आम जनता पर ही नहीं बल्कि किसानों पर भी पड़ रही है। किसानों को उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। वहीं किसान सरकार से बारिश की वजह से खराब हुई फसल का मुआवजा मांग रहे हैं।

किसानों को हो रहा भारी नुकसान

किसानों ने कहा कि जब तक तक मौसम साफ नहीं हो जाता सब्जियों की कीमतें ऐसी ही बनी रहेगी। किसानों को उचित कीमत तक नहीं मिल पा रही है। फसल बर्बाद हो गई है, जिसकी भरपाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते आगे सब्जियों को ज्यादा कीमतों पर बेचा जा रहा है, और बदनाम किसान हो रहा है, मगर जान लें इससे किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि फसल खराब होने को लेकर सरकार की तरफ से कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा।

पांव पसार रहा डेंगू-मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मानसून सीजन में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मुंबई, रांची, जमशेदपुर, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, पलामू और गढ़वा जिले में बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। डेंगू और मलेरिया के पांव पसारने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर गंभीर है और अलर्ट मोड में आ गया है। सभी जिलों के सिविल सर्जनों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों पर नजर रखने और सभी सरकारी अस्पतालों में इन बीमारियों के इलाज के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
73 %
3.6kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
37 °
Sat
41 °
Sun
42 °
Mon
43 °

Most Popular