20.2 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
HomeराजनीतिArvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को बड़ी राहत, आबकारी नीति मामले...

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को बड़ी राहत, आबकारी नीति मामले में मिली अंतरिम जमानत, लेकिन अभी रहेंगे जेल में

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। शीर्ष कोर्ट ने दिल्ली के सीएम को अंतरिम जमानत दे दी।

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। शीर्ष कोर्ट ने दिल्ली के सीएम को अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल पर दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दिल्ली सीएम को यह जमानत ईडी के केस में दी गई है। वहीं, सीबीआई का एक केस अलग से उन पर चल रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो उनसे एक अलग मामले में पूछताछ कर रहा है। यानी केजरीवाल को अभी जेल में रहना पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें ईडी द्वारा दायर आबकारी नीति मामले में अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि केजरीवाल ने 90 दिनों से अधिक समय तक जेल की सजा काटी है। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए उनको अंतरिम जमानत दी है।

अब तीन जजों की बेंच सुनाएगी फैसला

बड़ी बेंच की सुनवाई होने तक अंतरिम जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि हमने चुनावी फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाया है। ऐसे में सिर्फ पूछताछ के आधार पर गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दे सकते। कोर्ट ने अब इस मामले में तीन जजों की बेंच के गठन के लिए चीफ जस्टिस को भेजा है।

आप पार्टी ने बताया सत्य की जीत

मुख्यमंत्री केजरीवाल को देश के सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई। पार्टी ने कहा कि यह सत्य की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि शुक्रवार शीर्ष कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बीजेपी द्वारा रचित तथाकथित शराब घोटाले को ध्वस्त कर दिया है। पाठक ने कहा कि हर सरकार की कोई ना कोई उपलब्धि होती है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अगर किसी को चुनाव में हरा नहीं सकते तो उसे फर्जी केस में जेल में डाल देते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने मामले को बताया फर्जी

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भी खुशी जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मिली इस बेल ने साफ कर दिया है कि पूरी तरीके से यह फर्जी मामला था। उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी मामले में बेल मिलने में बहुत मुश्किल होती है तो उस मामले में गिरफ्तारी करना भी उतना ही मुश्किल होता है। जिस मामले में बेल मिलना आसान होता है उस मामले में गिरफ्तार करना भी आसान होता है।

बीजेपी का केजरीवाल पर हमला, कहा दिल्ली में पॉलिसी पैरालिसिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस फैसले पर दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने कहा कि यहां पॉलिसी पैरालिसिस हो गई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि सीएम केजरीवाल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनकी जिद के कारण राजधानी में पॉलिसी पैरालिसिस है। नई दिल्ली से सांसद ने मांग की है कि वह अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक और इशारा किया है कि जब भी ऐसे पद पर बैठा कोई व्यक्ति शामिल होता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिजली के बढ़े दाम के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

देश की राजधानी में बढ़े बिजली के दामों को लेकर बीजेपी और आप में घमासान जारी है। बीजेपी ने शुक्रवार को आप पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी की दिल्ली इकाई ने बिजली घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी के सभी सातों सांसद और पूर्व सांसद मौजूद रहे। बीजेपी कार्यकर्ता पूजा शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बिजली के दामों को 2022 से 2024 के बीच तीन बार बढ़ाया है। जनता की मेहनत की कमाई के पैसों से वे अपना केस लड़ रहे हैं। केजरीवाल तो जेल में है और ये सरकार भी जेल जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
56 %
0.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular