22.7 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeमौसमLightning Strike: बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, 17 लोगों की...

Lightning Strike: बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, 17 लोगों की मौत दो दर्जन के करीब झुलसे

Lightning Strike: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले, चंदौली और कौशांबी में बारिश के साथ गिरे आकाशीय बिजली से 17 लोगों की मौत हो गई।

Lightning Strike: भारत में मॉनसून की एंट्री हो गई है। देश के सभी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल सहित कई राज्यों में भारी बारिश से आए बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ की वजह से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई गांवों में सड़के पानी के तेज बहाव में बह गई। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी खबरें आ रही हैं। भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले, चंदौली और कौशांबी में बारिश के साथ गिरे आकाशीय बिजली से 17 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत

उत्तर प्रदेश में कई जगह पर बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। प्रतापगढ़ में में कुदरत का कहर जारी। प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस दौरान कई लोगों झुल गए है। इनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ में पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें स्थिति की समीक्षा करने में लगी हुई है। पुलिस ने कहा कि मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा। प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़, जेठवारा, अंतू, मानिकपुर और कंधई पुलिस सर्किल में ये मौतें हुई हैं।

चंदौली में एक बच्चे समेत 6 की मौत

चंदौली में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा में दर्जन भर लोग झुलस गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक का कहना है कि सभी झुलसे लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

भैंस चराते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए

जिले के बुधवार को अलग अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली से कई लोग चपेट में आ गए है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मोती सिवान में भैंस चरा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव में भैंस चराते समय एक बच्चे समेत दो लोग आकाशीय बिजली की जद में आए।

मरने वालों में मां-बेटी भी शामिल

अमहारा गांव में बिजली की चपेट में आने के बाद राम प्यारी नाम की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के महिला की मौत हो गई। इसके अलावा संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में भरतपुर गांव में बुधवार शाम को बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई।

दो दर्जन के करीब झुलसे

मुगलसराय कोतवाली के कुंडा कला गांव में गंगा किनारे दो लोग पर आकाशीय बिजली गिर गई।इनके अलावा कंदवा थाना क्षेत्र स्थित कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए गए। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 16-17 लोगों को लाया गया था जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी थी और बाकी का इलाज चल जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
41 %
1.2kmh
0 %
Sat
23 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular