26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
HomeदेशAndhra Pradesh Chief Minister: चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र CM के रूप में...

Andhra Pradesh Chief Minister: चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र CM के रूप में ली शपथ, भावुक होकर PM मोदी को गले लगाया

Andhra Pradesh Chief Minister: तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Andhra Pradesh Chief Minister: तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान वे भावुक हो गए। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद भावुक नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया। लाखों की संख्या में मौजूद दर्शकों की जोरदार जय-जयकार लगाई। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देने के लिए गुलदस्ता भी भेंट किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंडी संजय कुमार के साथ-साथ कई अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आज चौथी बार प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

भावुक होकर प्रधानमंत्री को लगाया गले

शपथ समारोह के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू भावुक हो गए। इस दौरान पीएम मोदी को कसकर गले लगा लिया। इसके बाद वो अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के पास में अपनी कुर्सी पर वापस आकर बैठ गए। बता दे कि साल 2021 में नायडू ने अपनी पत्नी का वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों द्वारा कथित रूप से अपमान किए जाने के बाद विधानसभा से वॉकआउट किया था। तभी उन्होंने कसम खाई थी कि वो एक दिन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पवन कल्याण ने चिरंजीवी के पैर छुकर लिया आशीर्वाद

जन सेना नेता पकन कल्याण ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी के पास गए और उनके पैर छुए। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने इस दौरान मंत्री पद की शपथ ली है। टीडीपी महासचिव लोकेश ने अपने पिता, प्रधानमंत्री मोदी और राज्यपाल का आशीर्वाद लिया।

एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने ली शपथ

विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली है। इन मंत्रियों में जन सेना के तीन और भाजपा का एक मंत्री शामिल है। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
47 %
5.7kmh
40 %
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
36 °

Most Popular