34.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRamoji Rao Death: रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का निधन,...

Ramoji Rao Death: रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

Ramoji Rao Death: ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Ramoji Rao Death: ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। 87 वर्षीय रामोजी को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते दो दिन पहले 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका निधन आज सुबह 4.50 बजे हो गया। बता दें कि रामोजी राव सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाले तेलुगु डेली ‘ईनाडु’, ‘ईटीवी’ चैनल ग्रुप और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक थे। उनकी मृत्यु भारतीय मीडिया और सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी उपलब्धियों और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।​

2000 एकड़ में फैली है रामोजी फिल्म सिटी

आपको बता दें कि रामोजी राव का जन्म 16 नवंबर, 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था। उन्होंने 10 अगस्त 1974 को विशाखापत्तनम से तेलुगु डेली ईनाडु की शुरुआत की। थोड़े ही समय में यह एक प्रमुख अखबार बन गया। उन्होंने अपनी शुरुआत एक छोटे किसान परिवार से की और अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कीं। 1996 में स्थापित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधा है, जो 2000 एकड़ में फैली हुई है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।

उनके योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार तथा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ऊं शांति।

मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के एक दिग्गज को खो दिया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, रामोजी राव के निधन से भारत ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के एक दिग्गज को खो दिया है। उन्होंने कई उपक्रमों की शुरुआत की, जिनमें ईनाडु अखबार, ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क और रामोजी फिल्म सिटी शामिल हैं। वह इसलिए सफल हुए क्योंकि उनका दृष्टिकोण अनिवार्य रूप से समाज में निहित था। राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जताते हुए कहा कि रामोजी राव गारू अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से भारतीय मीडिया के परिदृश्य को बदलने वाले एक सच्चे अग्रदूत थे। तेलुगु मीडिया और सिनेमा में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया को बदल दिया : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पर लिखा, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, मीडिया उद्यमी और शिक्षाविद् रामोजी राव गारू के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया को बदल दिया और सिनेमा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार कई नेताओं ने जताया दुख

वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी सहित सहित कई गणमान्य लोगों ने रामोजी राव के निधन पर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता और फिल्म जगत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
49 %
5.7kmh
93 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular