22 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Election Results: एनडीए को मिला बहुमत, पीएम मोदी बोले- विरोधी...

Lok Sabha Election Results: एनडीए को मिला बहुमत, पीएम मोदी बोले- विरोधी एकजुट होकर भी बीजेपी से पीछे

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने बहुमत प्राप्त किया है, जिससे नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद पर वापसी सुनिश्चित हो गई है।

Lok Sabha Election Results: 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने बहुमत हासिल किया है। एनडीए ने 543 में से 300 सीटों पर जीत दर्ज की है इससे नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद पर वापसी सुनिश्चित हो गई है। इस चुनाव में बीजेपी ने कई राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत की है और विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती दी है। इन चुनावों में महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उच्चतम रही और चुनाव के दौरान कई मुद्दों पर जोर दिया गया, जैसे कि ईवीएम की कार्यक्षमता और राजनीतिक दलों के बीच की प्रतिस्पर्धा रही।

ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली जीत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह विजय, भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, ये विकसित भारत के प्रण की जीत है, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह भावुक पल है। उनकी माताजी के देहांत के बाद यह उनका पहला चुनाव था। लेकिन, देश की करोडों माताओं ने उन्हें मां की कमी नहीं खलने दी। विरोधी दल मिलकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी सीटें भाजपा अकेले जीती है।

वाराणसी से पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक

लोकसभा चुनाव परिणाम में पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश की हॉट सीट वाराणसी पर टिकी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। पीएम मोदी को 6,12,970 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अजय राय को 4,60,457 और बसपा के अतहर जमाल लारी को 33,766 मिले। प्रधानमंत्री वाराणसी सीट पर 1 लाख 52 हजार 513 वोट से चुनाव में विजयी हुए हैं।

राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना के साथ ही अब नई सरकार बनने की तैयारी भी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक सूचना के मुताबिक नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। इसकी वजह से 5 से 9 जून के बीच राष्ट्रपति भवन (सर्किट -1) में आम लोगों की आवाजाही रोक लगाई है। मंगलवार को इस संबंध में एक आधिकारिक जानकारी देते हुए राष्ट्रपति भवन ने बताया कि नई सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण तैयारी के लिए आम लोगों की आवाजाही बंद की गई है।

एनडीए और इंडिया गठबंधन की बुधवार को अहम मीटिंग

दिल्ली में कल बुधवार को राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होने जा रही है। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है। कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी निर्णय से पहले अपने सहयोगियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर ही आगे कोई भी रणनीति तय की जाएगी।

जनता ने तोड़ दी भाजपा की रीढ़ : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर जीत दर्ज की है। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत के लोगों, खासकर पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा की रीढ़ तोड़ दी है। सीएम के अनुसार, अगर भाजपा को अपने सहयोगियों की मदद के बिना बहुमत मिल जाता तो देश का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता।

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद सीट बरकरार रखी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट बरकरार रखी है। ओवैसी ने 3.38 लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है। असदुद्दीन ने भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को 3,38,087 वोटों से हराकर लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की। ओवैसी को 6,61,981 वोट मिले। वहीं, माधवी लता के खाते में 3,23,894 वोट आए है। कांग्रेस के मोहम्मद वलीउल्लाह समीर 62,962 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के गद्दाम श्रीनिवास यादव को 18,641 वोट मिले।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
55 %
1.3kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular