19 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeदेशChhattisgarh Blast: बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में धमाका, 10-12 लोगों के मारे...

Chhattisgarh Blast: बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में धमाका, 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर, कई मलबे में दबे

Chhattisgarh Blast: बारूद फैक्ट्री में धमाके की घटना बोरसी, बेरला ब्लॉक में हुई है। शनिवार की सुबह पिरदा में एक बारूद फैक्ट्री में आग लगी। इस धमाके कारण फैक्ट्री में गड्ढा बन गया। बलास्ट में बहुत से लोग घायल हुए हैं।

Chhattisgarh Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बारूद फैक्ट्री में भयंकर धमाका हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप वहां आगा लग गई हैं। इस घटना में 10 से 12 लोग मारे गए और करीब 8 घायल हो गए। यह भी कहा जा रहा है कि बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल हुए कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। बारूद फैक्ट्री में धमाके की घटना बोरसी, बेरला ब्लॉक में हुई है।

शनिवार की सुबह पिरदा में एक बारूद फैक्ट्री में आग लगी। इस धमाके कारण फैक्ट्री में गड्ढा बन गया। बलास्ट में बहुत से लोग घायल हुए हैं। धमाका फैक्ट्री से कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया। फैक्ट्री के आसपास भी कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, धमाका हुआ उस वक्त आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। घटना के बाद घायलों को मेकाहारा अस्पताल, रायपुर भेजा गया है। आसपास के अस्पताल में भी कई लोग भर्ती हुए हैं।

रेस्क्यू का काम जारी:

बेरला-अविहारा पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद एक दमकल वाहन रायपुर से और दो दमकल वाहन दुर्ग से घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही, रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय बचाव टीम भी स्थान पर पहुंच चुकी है। कलेक्टर रणवीर शर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

फैक्ट्री में भी रेस्क्यू का काम शुरू हो गया है। घटनास्थल से आठ घायलों को अंबेडकर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान एक की मौत हो गई। मृत कर्मचारी का नाम सेवक राम साहू बताया जा रहा है। साथ ही मेकाहारा में छह लोगों का उपचार जारी है जिनके नाम दिलीप ध्रुव, चन्दन कुमार, मनोहर यादव, रवि कुमार कुरे, नीरज यादव और इन्द्र कुमार रघुवंशी बताया जा रहा है। वहीं, एम्स में एक कर्मचारी शेषनाथ निषाद का उपचार भी जारी है।

गोदाम में भी लगी आग:

घटनास्थल के निकट एक और गोदाम में भी आग लगी है। यहां भी बड़ी मात्रा में बारूद और विस्फोटक सामग्री रखी गई है। दमकल की टीम मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना पर कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना की जानकारी ली है।

घटनास्थल पर प्रशासनिक दल और पुलिस दोनों ही मौजूद है। डिप्टी सीएम शर्मा ने भगवान से कम से कम जनहानि होने की प्रार्थना की है, बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों की एक टीम, जिसमें रायपुर एसडीएम देवेंद्र पटेल भी शामिल हैं, डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल पहुंच गई है। वहां वे घायलों की स्थिति का पता कर रहे हैं ताकि उनका इलाज बेहतर तरीके से किया जा सके ।

मलबे के नीचे फंसे हैं कई लोग:

बोरसी गांव के सरपंच टिकेंद्र परगनिहा ने स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे अभी भी बहुत से लोग फंसे हुए हैं। सरपंच ने बताया कि उन्होंने पहले भी प्रशासन को फैक्ट्री में हो रही लापरवाही की सूचना दी थी। उनका कहना था कि लापरवाही ही इस ब्लास्ट का कारण है। उन्होंने फिर से यहां दुर्घटना होने की आशंका जताई है।

बोरसी की यह बारूद फैक्ट्री छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी फैक्ट्रियों में से एक है। यह फैक्ट्री बहुत लंबे समय से चल रही है। यह प्लॉट लगभग 300-400 एकड़ लंबा है। इतनी बड़ी फैक्ट्री में आग लगने से लोग घबरा गए हैं। हादसे के बाद मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रहे हैं।

सीएम अधिकारियों के संपर्क में:

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उन्हें बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट होने की जानकारी मिली है| उन्होंने बताया कि वह प्रशासनिक पदाधिकारियों से संपर्क में हैं। घटनास्थल पर प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित है। दमकल वाहनों को भी फोन किया गया है । सुरक्षा और बचाव कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
27 %
1.7kmh
0 %
Thu
19 °
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular