22.1 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
HomeटेकVivo: शानदार फीचर्स के साथ Vivo ने लॉन्च किया Y200 Pro 5G...

Vivo: शानदार फीचर्स के साथ Vivo ने लॉन्च किया Y200 Pro 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत

Vivo: Vivo Y200 Pro 5G, ब्रांड की Y-सीरीज का कर्व्ड डिस्प्ले वाला पहला डिवाइस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर है। साथ ही 8GB RAM भी दी गई है।

Vivo: Vivo ने वाई सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो शानदार फीचर्स के साथ आता है। Vivo Y200 Pro 5G, ब्रांड की Y-सीरीज का कर्व्ड डिस्प्ले वाला पहला डिवाइस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर है। साथ ही 8GB RAM भी दी गई है।

इस फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में दो रियर कैमरा हैं, जिसमें 64MP मुख्य कैमरा है। फोन में 5000mAh की मजबूत बैटरी भी है। Vivo Y200 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5जी सपोर्ट और डुअल-सिम भी हैं| आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य विवरण।

ऑफर्स और डिस्काउंट:

यह हैंडसेट सिल्क ग्रीन और सिल्क ब्लैक के दो रंगों में उपलब्ध है। इस नवीनतम वीवो स्मार्टफोन का एकमात्र वेरिएंट ही जारी किया गया है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस मॉडल का मूल्य 24,999 रुपये है। आप इसे वीवो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट,फ्लिपकार्ट, और अन्य रिटेल पार्टनर से खरीद सकते हैं। आपको फोन के लॉन्च पर कुछ बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं।

स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर में 2500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। बिल पर बैंक कार्ड से 2500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। SBI कार्ड, IDFC First बैंक, इंड्सइंड बैंक और फेडरल बैंक पर आप यह ऑफर प्राप्त कर सकते करते हैं। आप इस फोन को प्रतिदिन 45 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

फीचर्स:


Vivo Y200 Pro में 6.78-inch Full HD+ curved AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1300 Nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नपड्रैगन 695 प्रोसेसर और ऐड्रेनो 619 जीपीयू है। इस वीवो फोन में 8 जीबी रैम दी गई है, लेकिन 8 जीबी वर्चुअल रैम से इसे 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में 128GB की स्टोरेज है। हैंडसेट में एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प नहीं मिलता है। माइक्रो SD कार्ड 1 TB तक स्टोरेज एक्सपैंड कर सकता है। फोन में सुपर नाइट मोड दिया गया है। ये वीवो फोन फनटच ओएस 14 पर आधारित है और दो सिम सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप:

इसमें 64 MP का दोहरी रियर कैमरा और 2 MP का पोर्टरेल लेंस है। जो एंटी शेक नाइट पोर्टेट मोड और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, जो शानदार हाई क्वॉलिटी इमेज कैप्चर करता है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले है। डिवाइस को 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन की बैटरी 28 मिनट में 50 प्रतिशत पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।

कनेक्टिविटी फीचर्स:

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई200 प्रो 5जी में डुअल-सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन का डाइमेंशन 164.42 × 74.92 × 7.5mm है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
81 %
1.5kmh
42 %
Fri
22 °
Sat
27 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular