34 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeबिजनेसIndia GDP : UN ने माना भारत का लोहा, इकोनॉमी ग्रोथ का...

India GDP : UN ने माना भारत का लोहा, इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

India GDP : संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2024 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। जनवरी में यूएन ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

India GDP : संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2024 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। जनवरी में संयुक्त राष्ट्र ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। संगठन की नई रिपोर्ट में बताया गया कि मजबूत सार्वजनिक निवेश और लचीले निजी उपभोग के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी बरकरार रहेगी। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक-सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीईएसए) में वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के प्रमुख हामिद राशिद ने कहा, भारत को पश्चिमी स्रोतों से आने वाले अधिक निवेश से भी लाभ हो रहा है, क्योंकि चीन में कम से कम विदेशी निवेश जा रहा है। भारत कई पश्चिमी कंपनियों के लिए वैकल्पिक निवेश स्रोत या गंतव्य बन गया है।

निर्यात वृद्धि पर असर

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में 6.9 फीसदी और 2025 में 6.6 फीसदी की दर से बढऩे का अनुमान है। हालांकि कमजोर बाहरी मांग का व्यापारिक निर्यात वृद्धि पर असर जारी रहेगा। औषधि और रसायनों के निर्यात में वृद्धि की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अर्थव्यवस्था 2024 में 2.7 फीसदी बढऩे का अनुमान लगाया है। संयुक्त राष्ट्र ने जनवरी में 6.2 प्रतिशत की ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था, जिसे अब संशोधित किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में 6.9 प्रतिशत और 2025 में 6.6 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

पहले लगाया था 6.2 फीसदी का अनुमान

पहले यूएन ने जनवरी में 2024 के लिए भारत की विकास दर का 6.2 फीसदी अनुमान लगाया था। यूएन को लगा कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग और सर्विस सेक्‍टर में सबसे ज्‍यादा ग्रोथ नजर आएगी। हालांकि, 2025 के लिए यूएन ने पहले की तरह 6.6 फीसदी का अनुमान जताया है। इन दिनों में भारत में महंगाई पर काबू पा लिया है। 2024 में खुदरा महंगाई दर का अनुमान पहले के 5.6 फीसदी से घटाकर 4.5 फीसदी रहा। एशिया में सबसे कम महंगाई दर मालदीव में 2.2 फीसदी है। वहीं, सबसे ज्‍यादा ईरान में 33.6 फीसदी रहा है।

चीन और अमेरिका का हाल

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 2024 में वर्ल्‍ड इकनॉमी की ग्रोथ रेट 2.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले 2.4 फीसदी का अनुमान लगाया था। वहीं, 2025 का अनुमान भी 0.1 फीसदी बढ़ाकर 2.8 फीसदी रखा है। अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था के 2024 में 2.3 फीसदी की दर बढ़ने उम्मीद है। चीन की बात करें तो 2024 में अर्थव्‍यवस्‍था सिर्फ 4.8 फीसदी और 2025 में 5.2 फीसदी की विकास दर हासिल करने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34 ° C
34 °
33.1 °
62 %
1.5kmh
93 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular