39.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
HomeदेशHaryana bus fire: हरियाणा के नूंह में चलती टूरिस्ट बस में लगी...

Haryana bus fire: हरियाणा के नूंह में चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, 8 की मौत, 24 से ज्यादा झुलसे

Haryana bus fire: रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर रात डेढ़ बजे के करीब दुर्घटना हुई है। यह बस धार्मिक यात्रा के लिए लोगों को ले जा रही थी| बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों में से अधिकांश लोग पंजाब और हरियाणा के थे। यह सभी लोग बनारस और वृंदावन से दर्शन करके वापस आ रहे थे।

Haryana bus fire: शुक्रवार देर रात हरियाणा के नूंह में एक बड़ा हादसा हुआ है। नूंह में एक पर्यटक बस में आग लगने से आठ लोगों की जान चली गई। वहीं करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में अचानक लगी और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। रिपोर्ट्स के अनुसार बस में सवार लोग मथुरा और वृंदावन के तीर्थस्थलों का दौरा कर लौट रहे थे। वहीं पुलिस हादसे के बाद घटना की जांच कर रही है।

देर रात चलती बस में लग गई आग:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर रात डेढ़ बजे के करीब दुर्घटना हुई है। यह बस धार्मिक यात्रा के लिए लोगों को ले जा रही थी| बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों में से अधिकांश लोग पंजाब और हरियाणा के थे।

यह सभी लोग बनारस और वृंदावन से दर्शन करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान चलती बस में आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप इतना बड़ा हादसा हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने देखी बस में आग की लपटें:

बस में सवार अन्य लोगों ने बताया कि वे दस दिनों की तीर्थयात्रा पर गए थे। उन्होंने किराए पर बस बुक की थी। रात को सब लोग बस में सो रहे थे। तभी उन्हें धुआं की गंध आने लगी। वहीं हादसे के दौरान मदद करने वाले लोगों ने बताया कि देर रात चलती बस से आग की लपटें उठती दिखाई दीं और बस पीछे से जल रही थी।

बस से बहुत ज्यादा धुआं निकल रहा था। लेकिन चालक को इसका पता नहीं चला| उन्होंने बस चालक को आवाज देकर बस रोकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने बाइक पर बस का पीछा किया और चालक को आग लगने की सूचना दी। ड्राइवर ने तुरंत बस को रोक दिया।

तब तक कई लोग झुलस चुके थे:

इस बीच बस पूरी तरह जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, फिर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन तब तक लोग बस से बाहर निकल चुके थे और कई लोग झुलस चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में लगी आग इतनी तेज थी कि खिड़कियों को तोड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है और बारह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राज बब्बर ने जताया शोक:

कांग्रेस नेता और गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने हरियाणा के नूंह बस में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उनका कहना है कि एक अत्यंत दुखद घटना में आठ से अधिक लोग मर गए हैं और कई लोग आग से घायल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई वे सभी तीर्थ यात्री थे| राज बब्बर ने कहा कि वे सभी घायलों से मिलने असप्ताल जाएंगे। बता दें कि हादसे में सभी घायल लोगों को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
17 %
4.1kmh
0 %
Tue
39 °
Wed
45 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
45 °

Most Popular