38.2 C
New Delhi
Wednesday, June 10, 2026
Homeज्योतिषMoney Plant: घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें...

Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जाग जाएगी किस्मत, बरसने लगेगा धन!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा भी शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है| इसलिए इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह भी माना जाता है कि यदि घर में मनी प्लांट लगाने के लिए दिशा और स्थान को ध्यान में रखा जाए तो आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Money Plant: मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर घरों में लगाया जाता है| ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुख सुविधा का स्वामी होता है ,जो धन, भोग-विलास, सुख-संपदा, ऐश्वर्य आदि चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं| इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा भी शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है|

इसलिए इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह भी माना जाता है कि यदि घर में मनी प्लांट लगाने के लिए दिशा और स्थान को ध्यान में रखा जाए तो आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में मनी प्लांट होने से जीवन में सकरात्मक ऊर्जा आती है और धन की कमी नहीं होती। परन्तु बहुत से लोगों को इसकी सही दिशा का ज्ञान नहीं होता इसलिए वे मनी प्लांट को कहीं भी लगा देते हैं।

इस पौधे को गलत जगह लगाने से कई नुकसान भी होते हैं। घर में मनी प्लांट को गलत स्थान पर रखने से घर में अशांति पैदा होती है और आर्थिक संकट पैदा होता है। यहां तक कि मनी प्लांट से आपको वास्तु दोष भी हो सकता है। आइए जानते है कि मनी प्लांट पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए|

इस दिशा में Money Plant लगाना होता है शुभ:

घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में मनी प्लांट के पौधे को लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। प्रथम पूज्य भगवान गणेश इस दिशा के स्वामी हैं और शुक्र देव इस दिशा का प्रतिनिधत्व करते है।

यहाँ मनी प्लांट लगाने से गणेशजी सभी बाधा दूर करते हैं और शुक्र ग्रह धन और सुख-संपदा बढ़ाते हैं। इसलिए मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि मनी प्लांट को घर के भीतर दक्षिण दिशा में लगाएं। इस पौधे को घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए|

आती है सुख समृद्धि और उन्नति:

शुक्र ग्रह कच्ची जमीन के कारक होते है| आज के घरों में कच्ची जमीन नहीं होती, वे पूरी तरह पक्के होते हैं, इसी कारण घर में शुक्र स्थापित नहीं हो पाता है | इसलिए यदि आपके घर में भी कोई कच्ची जमीन नहीं है, तो मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। शुक्र ग्रह घर में स्थापित होने से घर में सुख-समृद्धि और उन्नति आती हैं |

इस दिशा में कभी ना लगाएं मनी प्लांट:

यदि मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो धन -हानि भी हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व की दिशा यानि ईशान कोण में मनी प्लांट के पौधे को कभी भी में नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार इस दिशा के स्वामी बृहस्पति देव को माना जाता है| हिन्दू धर्म में शुक्र ग्रह और बृहस्पति को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है| और क्योंकि मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से सम्बंधित होता हैं इसलिए इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना घातक हो सकता हैं।

दूसरों के घर से लाकर ना लगाएं:

हमेशा मनी प्लांट के पौधे को खरीदकर ही घर पर लगाना चाहिए। कभी किसी दूसरे के घर से लाकर इस पौधे को अपने घर में लगाना अनुचित माना जाता है। साथ ही, दूसरों को भी अपने घर का मनी प्लांट का पौधे उगाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम कम होता है और घर की बरकत चली जाती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

अगर मनी प्लांट की बेल की पत्ती सूख रही हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए| जब मनी बढ़ने लगे तो इस बात का ध्यान रखे की उसकी बेल जमीन को नहीं छूनी चाहिए| अगर मनी प्लांट की बेल जमीन पर होती है, तो यह समृद्धि को बाधित करता है और धन की समस्या उत्पन्न करता है। इससे बचने के लिए इसे बीच में एक रस्सी या डंडा से बांधकर ऊपर की तरफ कर दें। ऊपर की ओर बढ़ने वाली बेल ही धन लाती है और नौकरी और कारोबार में सुधार करती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
15 %
3kmh
10 %
Wed
46 °
Thu
45 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
40 °

Most Popular