32.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
HomeदुनियाRobert Fico: 71 वर्षीय शख्स ने स्लोवाकिया के PM को गोलियों से...

Robert Fico: 71 वर्षीय शख्स ने स्लोवाकिया के PM को गोलियों से किया छलनी, मोदी से लेकर, बाइडन विश्व नेताओं ने की हमले की निंदा

Robert Fico: अपडेट के अनुसार,देश के श्रम मंत्री एरिक टॉमस ने बताया है कि वह अब जोखिम से बाहर हैं और उनका ऑपरेशन सफल रहा है। दुनिया भर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए हमले की निंदा की और उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की।

Robert Fico: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत बेहद नाज़ुक है। हालाँकि, नवीनतम अपडेट के अनुसार,देश के श्रम मंत्री एरिक टॉमस ने बताया है कि वह अब जोखिम से बाहर हैं और उनका ऑपरेशन सफल रहा है। जैसा कि उनके फेसबुक प्रोफाइल पर बताया गया है, फिको को कई गोली मार दी गई है। हेलीकॉप्टर से उन्हें बैंस्का बायस्ट्रिका ले जाया गया। समाचार टेलीविजन स्टेशन “टीए3” ने बताया कि यह घटना राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई। रिपोर्ट के अनुसार फिको को पेट में भी गोली लगी थी।

घटनास्थल को पुलिस ने घेर लिया और फिको को बैंस्का बायस्ट्रिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और क्षेत्र को खाली कर दिया गया। दुनिया भर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए हमले की निंदा की और उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी फिको को शीघ्र ठीक होने की कामना की और साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा भी की।

जो बाइडन ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना:

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि वह स्लोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की खबर सुनकर काफी चिंतित है| उन्होंने लिखा कि वो और जिल उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और स्लोवाकिया और उनके परिवार के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। साथ ही उन्होंने ऐसी खतरनाक हिंसा की निंदा करते हुए लिखा कि वो स्लोवाकिया सरकार से संपर्क में हैं और मदद करने को तैयार हैं।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख:

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए जानलेवा हमले की खबर पर दुख जताया और इसे कायरतापूर्ण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हे स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुई गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने पीएम फिको को जल्दी ठीक होने की कामना की और इस घटना की निंदा भी की। उन्होंने लिखा की भारत इस कठिन समय में स्लोवाकिया के लोगों के साथ खड़ा है।

ब्रिटेन और रूस के नेताओं ने भी घटना की निंदा:

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इस घटना को सुनकर स्तब्ध हो गए हैं। अपने एक्स पर सुनक ने लिखा कि वो इस खबर से हैरान हैं| उन्होंने प्रधानमंत्री फिको और उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं भी दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फिको के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। फिको पर हमले की निंदा करते हुए उन्होंने राक्षसी अपराध बताया और कहा कि वह फिको को साहसी और मजबूत व्यक्ति के रूप में जानते हैं और उनके ये गुण उन्हें कठिन समय से बचने में मदद करेंगे।

इमैनुएल मैक्रों बोले-घटना से स्तब्ध हूं:

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि वे स्लाोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोली चलने की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने स्लाोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि वे उनके परिवार और स्लोवाक लोगों के साथ है। वहीं, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इसे बुजदिलोंका काम बताया और कहा कि यूरोप की ऐसी राजनैतिक हिंसा नहीं होनी चाहिए।

71 वर्षीय शख्स ने किया हमला:

स्लोवाक मीडिया ने बताया कि इस घटना को एक 71 वर्षीय व्यक्ति ने अंजाम दिया है जिससे पूरा देश हिल गया है। आंतरिक मंत्री माटुस सुताज एस्टोक ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान करने वाली रिपोर्टों की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध लेविस शहर का रहने वाला था और DUHA (रेनबो) लिटरेरी क्लब का संस्थापक था। आरोपी स्लोवाक राइटर्स के आधिकारिक संघ में शामिल है और उसने तीन कविता संग्रहों का लेखन किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
25 %
1.5kmh
0 %
Tue
46 °
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
44 °
Sat
42 °

Most Popular