31.1 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeखेलIPL 2024 : बेंगलुरु की लगातार पांचवीं जीत, दिल्ली को 47 रन...

IPL 2024 : बेंगलुरु की लगातार पांचवीं जीत, दिल्ली को 47 रन से हराया

IPL 2024 : आईपीएल के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खोला गया। इस मैच में दिल्ली को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने अपने 187 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। बैंगलोर की 13 मैचों में यह छठी जीत है। इस जीत से आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना करीब 35 फीसदी बढ़ गई है। वहीं, दिल्ली की तेरह मैचों में यह सातवीं हार है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हैं। आरसीबी को लीग स्टेज में एक मैच और खेलना है। वह अपना आखिरी मैच जीतकर 14 अंक तक पहुंच सकती है। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ आरसीबी पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की जीत से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना करीब 35 फीसदी बढ़ गई है।

दिल्ली की पूरी टीम 140 पर ही हो गई ढेर

आरसीबी द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और जेक फ्रेजर मैकगर्क ने की। वॉर्नर एक रन बनाकर आउट हुए जबकि मैकगर्क 21 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। दिल्ली ने 30 के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए। अभिषेक पोरेल 2 रन बनाकर आउट हुए जबकि कुमार कुशाग्र 2 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन बनाकर रन आउट हुए। कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन उन्होंने अपनी टीम को मझधार में छोड़ दिया।

बैंगलोर ने 9 विकेट पर 187 रन बनाए

इससे पहले बैंगलोर ने रजत पाटीदार के अर्धशतक की बदौलत 9 विकेट पर 187 रन बनाए। पाटीदार ने 32 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 52 रन जोड़े। विल जैक्स (29 गेंदों में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। कैमरून ग्रीन ने अंत में 24 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। दिल्ली के लिए रसिख सलाम (23/2) और खलील अहमद (31/1) ने दो-दो विकेट झटके। वहीं इशांत शर्मा, मुकेश शर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

आरसीबी ने 36 के स्कोर पर खो दिए विराट-डुप्लेसिस के विकेट

दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने चौथे ओवर में 36 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (06) और विराट कोहली (27) के विकेट खो दिया था। डु प्लेसिस तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क के हाथों कैच आउट हो गए। कोहली ने इशांत शर्मा पर दो छक्के लगाये लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को कैच दे दिया। पाटीदार ने आते ही मुकेश पर तीन चौके मारे जबकि अक्षर का स्वागत छक्के से किया।

दिल्ली को दिया 188 रनों का लक्ष्य रखा

दिल्ली ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की और बैंगलोर को सिर्फ 187 रनों पर रोक दिया। एक बार तो लग रहा था कि आरसीबी आसानी से 220 रन पार कर जाएगी। पर लगातार विकेट खोने और आखिरी 3 ओवर में सिर्फ 17 रन बनाने के कारण बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 52 रन, विल जैक्स ने 29 गेंदों में 41 रन, विराट कोहली ने 13 गेंदों में 27 रन और कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख सलाम, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.5kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular