35 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeखेलIPL 2024 : सूर्यकुमार यादव के तूफान में उडी हैदराबाद, मुंबई ने...

IPL 2024 : सूर्यकुमार यादव के तूफान में उडी हैदराबाद, मुंबई ने दर्ज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

IPL 2024 : वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 55वें मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 16 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 55वें मैच सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया है। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 16 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलकर टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित कर दिया है। यह सूर्यकुमार के लिए सीजन का पहला शतक है, क्योंकि वह चोट और हर्निया की सर्जरी के कारण आईपीएल 2024 के शुरुआती मैैचों में खेलने से चूक गए थे। मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की 143 रनों की साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच 143 रनों की साझेदारी

हैदराबाद में पहले खेलते हुए 173 रनों की लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। बल्लेबाजों ने कम और हैदराबाद के गेंदबाजों ने अतिरिक्त रन ज्यादा लुटाए। मुंबई का पहला विकेट 26 रनों के कुल स्कोर पर ही गिर गया था। इसके बाद टीम ने अगले 5 रन के के दौरान 3 विकेट खो दिए। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने जोड़े। उन्होंने 51 गेंद में 102 रन की शतकीय पारी खेली। सूर्य की तिलक वर्मा के साथ 143 रनों की साझेदारी हुई। उन्होंने 32 गेंद में 37 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या और अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद को 173/8 पर रोक दिया था।

मुंबई नौवें और हैदराबाद चौथे स्थान पर

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 12 मैचों में आठ अंक हो गए। मुंबई नीचे से नौवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बराबर चौथे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस की रही खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। मुंबई ने ईशान किशन (9), रोहित शर्मा (4) और हमन धीर (0) के विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए और मेजबान टीम पांचवें ओवर में 31/3 पर सिमट गई। सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 173/8 (ट्रैविस हेड 48, पैट कमिंस 35 नाबाद; हार्दिक पांड्या 3-31, पीयूष चावला 3-33) मुंबई इंडियंस (सूर्यकुमार यादव 102 नाबाद, तिलक वर्मा) 37 नाबाद; भुवनेश्‍वर कुमार 1-22) से 17.2 ओवर में 174/3 से हार गए।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को यानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
3.1kmh
52 %
Wed
34 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular