24.8 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में...

LokSabha Election 2024: अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, कांग्रेस बोली-हार के डर से बौखला गई बीजेपी

LokSabha Election 2024: बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियों के किसी ने शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना से कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है और वे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियों के किसी ने शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना से कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है और वे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हाल ही कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पहले यहां से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी पर लगाए आरोप:

गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ की घटना का आरोप कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि अमेठी में बीजेपी अपनी हार के डर से बौखला गई है। यूपी कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाजपाईयों ने अमेठी में प्रशासन की मौजूदगी में कांग्रेस के जिला कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

साथ ही यूपी कांग्रेस ने बताया कि घटना के वक्त कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल कार्यालय में ही मौजूद थे। यूपी कांग्रेस का कहना है कि प्रदीप सिंघल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उपद्रवियों को वहां से भगाया। इसके साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ और घटना के वक्त पुलिस तमाशबीन बनी रही।

कांग्रेस ने पुलिस पर भी लगाए आरोप:

यूपी कांग्रेस का कहना है कि पहले ही बीजेपी अपनी हार मान चुकी है और इसी हार के डर से बीजेपी ओछी हरकतों पर उतर आई है। साथ ही यूपी कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस पार्टी किसी से डरती नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले में बीजेपी और पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस तमाशाबीन बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे।

सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि इस घटना को रोका जा सकता था अगर मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर कार्यवाही की होती तो। सुप्रीया श्रीनेत ने एक्स हैंडल पर लिखा कि अमेठी में अब हवा का रुख बदल गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि गाड़ियों तोड़फोड़ करने से बात नहीं बनेगी।

वहीं कांग्रेस के अन्य नेताओं का कहना है कि बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी चुनावी माहौल को देखकर परेशान हैं। वह अपनी हार से डर रही हैं। इसके साथ ही भाजपाईयों की भी नींद उड़ी हुई और इसी वजह से तोड़फोड़ की घटना की गई। पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

बीजेपी गुंडागर्दी पर आ गई:

युवा कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़ की इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। श्रीनिवास बीवी ने कहा कि बीती रात अमेठी में जो कुछ हुआ वैसा चुनाव के दौरान ना तो पहले कभी सुना और ना देखा। उनका कहना है कि बीजेपी को हार का डर है। बीजेपी इस चुनाव में अपनी हार के डर से इतनी बौखला गई है कि अब गुंडागर्दी पर उतर आई है।

अमेठी में कांटे की टक्कर:

अमेठी को कांग्रेस की पारंपरिक सीट माना जाता है। इस सीट से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते आ रहे हैं। हालांकि पिछले चुनावों में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। ऐसे में इस बार अमेठी से कांग्रेस ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने इस बार भी स्मृति ईरानी को ही अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं बसपा ने यहां से नन्हें सिंह को टिकट दिया है। अमेठी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से हारने के बाद इस बार राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इन लोकसभा चुनावों में जहां कांग्रेस अमेठी सीट को फिर से जीतकर अपना सम्मान वापस पाने की कोशिश में जुटी है। वहीं बीजेपी यहां से एक बार फिर जीत हासिल करना चाहती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
45 %
1.6kmh
0 %
Wed
24 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular