28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिए जाने पर...

LokSabha Election 2024: अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिए जाने पर बोलीं प्रियंका-उनकी सेवा भावना एक उदाहरण…

LokSabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने कहा कि केएल शर्मा पूरी तरह से अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा में लगे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि किशोरी लाल शर्मा का की सेवा भावना अपने आप में एक उदाहरण है।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर सबसे बड़ा सस्पेंस खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों पर कांग्रेस ने आज शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि ये दोनों ही सीटें गांधी परिवार की पारंपरिक सीटें मानी जाती हैं।

कई दशकों से गांधी परिवार के सदस्य इन सीटों से चुनाव लड़ते आए हैं लेकिन इस बार पार्टी ने इसमें बदलाव करते हुए गांधी परिवार की जगह अपने करीबी को अमेठी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नाम की घोषणा की गई है। लेकिन अमेठी से इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है बल्कि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को इस सीट से टिकट दिया गया है। अब इस पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

किसी को तो संचालन करना है:

प्रियंका गांधी शुक्रवार को जब फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां मीडिया ने उनसे सवाल किया तो प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी को संचालन भी करना है। दरअसल, पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी को रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं राहुल गांधी को अमेठी से टिकट दिया जा सकता है।

हालांकि दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह तय हो गया है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ रही हैं। वहीं अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिए जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि वह लंबे समय से अमेठी में काम कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका ने केएल शर्मा को सही च्वाइस बताते हुए कहा कि उन्हें अमेठी की हर गली और इलाके की पूरी जानकारी और समझ है।

आज दाखिल करेंगे दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन:

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश पहुंच चुके हैं। आज राहुल गांधी रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही किशोरी लाल शर्मा भी अमेठी से आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दरअसल, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन है।

इन दोनों सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में मतदान होगा। पांचवे चरण के तहत 20 मई को वोट डाले जाएंगे। पांचवे चरण में अमेठी और रायबरेली के अलावा कैसरगंज, लखनऊ, फैजाबाद, मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, कौशांबी, बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर सीटों पर मतदान होगा।

केएल शर्मा अमेठी के लोगों की सेवा में:

प्रियंका गांधी से जब अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सही चुनाव बताया। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गांधी परिवार से किशोरी लाल शर्मा का वर्षों से नाता है। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि केएल शर्मा पूरी तरह से अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा में लगे रहे हैं।

साथ ही उन्होंने लिखा कि किशोरी लाल शर्मा का की सेवा भावना अपने आप में एक उदाहरण है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है, यह बहुत खुशी की बात है। उनकी निष्ठा और जिम्मेदारियों के प्रति उनका समर्पण इस लोकसभा चुनाव में उन्हें सफलता दिलाएगा।

राजीव गांधी लाए थे केएल शर्मा को अमेठी:

किशोरी लाल शर्मा को गांधी परिवार का बहुत करीबी माना जाता है। राजीव गांधी के समय से वह गांधी परिवार से जुड़े हुए हैं। वैसे तो केएल शर्मा पंजाब के रहने वाले हैं लेकिन 1983 में राजीव गांधी उन्हें अपने साथ अमेठी ले आए थे। इसके बाद से ही केएल शर्मा अमेठी से लगातार कांग्रेस पार्टी के कामों में सक्रिय रहे हैं। 1991 से पहले अमेठी से गांधी परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ते आ रहे थे।

किशोरी लाल उनका साथ देते थे। 1991 में राजीव गांधी की मृत्यु के बाद गांधी परिवार ने इस सीट से चुनाव लड़ना छोड़ दिया था। हालांकि केएल शर्मा इसके बाद भी यहां सक्रिय रहे और कांग्रेस पार्टी ने जिन लोगों को यहां उम्मीदवार बनाया, केएल शर्मा उनके लिए काम करते थे। सोनिया के सांसद बनने के बाद केएल शर्मा उनके संसद प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
30 %
0kmh
40 %
Tue
29 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
42 °

Most Popular