34.6 C
New Delhi
Sunday, August 2, 2026
Homeहेल्थSounth: कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है सोंठ, जानिए...

Sounth: कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है सोंठ, जानिए किस बीमारी में कैसे करें इस्तेमाल

सोंठ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और आयरन होते हैं। सोंठ के औषधीय गुण शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में सोंठ को औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।

Sounth: किचन में स्वाद और सेहत दोनों के लिए सोंठ का उपयोग किया जाता है। सोंठ सूखी अदरक का पाउडर फॉर्म होती है। जिस प्रकार स्वास्थ्य के लिए अदरक लाभ देती है ठीक उसी प्रकार सोंठ भी स्वास्थ्य में काफी लाभदायक होती है। सोंठ स्वभाव से गर्म प्रवर्ति की होती है|

सोंठ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और आयरन होते हैं। सोंठ के औषधीय गुण शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में सोंठ को औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।

माना जाता है कि सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। यह एक साथ खाने से पेट और पाचन से लेकर कई गंभीर समस्याओं में राहत मिलती है। दूध और चाय में सोंठ को मिलाने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं सोंठ के लाभ।

सूजन और गैस कम करता है:

गैस और सूजन को कम करने में सोंठ में मौजूद जींजरोल और शोगोल नामक यौगिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सिर दर्द:

आयरन जैसे पोषक तत्व भी सोंठ में प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं| जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है| जिससे सिर दर्द की समस्या में भी राहत मिलती है|

कोलेस्ट्रॉल:

कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सोंठ का रेगुलर सेवन करने से काफी मदद मिलती है| सोंठ का सेवन करने से हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है|

जोड़ों का दर्द:

सोंठ का सेवन जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद माना जाता है| सोंठ और दूध का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

बढ़ती है भूख:

जिन लोगो को कमजोरी या दुबलेपन की बीमारी होती है उन लोगो में सोंठ बेहद असरदार रूप से लाभ देती है| इससे भूख को बढ़ाने मदद मिलती है।

वजन कम करने में मददगार:

सोंठ शरीर में वसा को पिघलाने का काम करती है जिससे मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है:

सोंठ में एंटीऑक्सीडेंट,एंटी इंफ्लेमेंटरी और एंटीबायोटिक तत्व की अधिक मात्रा पाई जाती है| जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है और संक्रमण से बचाती है। सोंठ और दूध के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Sounth का सेवन कैसे करें:

चाय के रूप में:

एक कप पानी में एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ सोंठ डालकर इसे 5-10 मिनट तक उबालकर छान लें| अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

पानी के रूप में :

एक छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर एक गिलास पानी में मिलाकर रात भर भिगो दें। इसे खाली पेट सुबह छानकर पिएं।

कैंडी के रूप में:

सोंठ की कैंडी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है| यह कैंडी बाजार में भी उपलब्ध है और आ चाहे तो इसे आसनी से घर पर भी बना सकते हैं |

अचार के रूप में:

सोंठ के अचार को भोजन के साथ खाने से पाचन क्रिया को सुधारने में मदद मिलती है।

खाना पकाने में सोंठ का इस्तेमाल:

सब्जियों, करी और अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए आप सोंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस अवस्था में कम करें सेवन:

पेट में जलन, अल्सर या रक्तस्राव की समस्या से परेशान लोगो को सोंठ का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए और आपको अपने डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए| यदि कोई महिला गर्भ से हैं तो उन्हें सोंठ का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

यह नुस्खे भी है असरदार:

पुदीना, जीरा और अजवाइन जैसी अन्य जड़ी-बूटियां भी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकती हैं। पाचन में सुधार और पेट की समस्याओं को कम करने के लिए योग और ध्यान जैसी तनाव कम करने वाली प्रकिया को भी अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
50 %
3.6kmh
90 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
36 °
Thu
28 °

Most Popular