35 C
New Delhi
Monday, August 17, 2026
Homeज्योतिषVastu tips for office: अपने ऑफिस की टेबल पर रख लें ये...

Vastu tips for office: अपने ऑफिस की टेबल पर रख लें ये चीजें, करियर में तरक्की के साथ मिलेगा प्रमोशन

Vastu tips for office: अपने ऑफिस की टेबल पर रख लें ये चीजें, करियर में तरक्की के साथ मिलेगा प्रमोशनऑफिस में वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करने से काम करने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही यह खुशी का वातावरण बनाए रखता है। यदि इन वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो इससे सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।

Vastu tips for office: जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए हमे वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। इससे आपकी तरक्की के रास्ते में आने वाले सभी अवरोध भी दूर होते हैं। जहां वास्तु के शुभ प्रभाव से रुके हुए कामों को गति मिलती है वहीं इसके बुरे प्रभाव से जीवन में असफलता भी मिल सकती है।

वास्तुशास्त्र में दिशाओं को काफी महत्व दिया गया है| साथ ही घर से लेकर ऑफिस तक सभी जगहों के लिए भी कुछ नियम भी बताए गए हैं। ऑफिस में वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करने से काम करने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही यह खुशी का वातावरण बनाए रखता है। यदि इन वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो इससे सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है वास्तु नियम-

गणेश की प्रतिमा:

हमारे हिन्दू धर्म में भगवान गणेश के आशीर्वाद से ही किसी भी नए काम की शुरुआत की जाती हैं। ऑफिस टेबल पर गणेशजी की मूर्ति रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार अत्यधिक शुभ माना जाता है। इससे आपका करियर को ग्रोथ मिलती है।

गौतम बुद्ध की मूर्ति:

वास्तुशास्त्र में गौतम बुद्ध की प्रतिमा को ऑफिस डेस्क पर रखना काफी लाभदायक माना जाता है| गौतम बुद्ध की प्रतिमा से आपको अपने काम में मन लगेगा ,काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और साथ ही मन और दिमाग दोनों को ही शांति का एहसास होगा|

सिक्कों वाला जहाज:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो आपके ऑफिस डेस्क पर सिक्कों का जहाज रखना चाहिए। इससे आपको प्रमोशन के मिल सकता है|

बांस का पौधा:

वास्तु शास्त्र में बांस का पौधा काफी शुभ माना जाता है| इसे आप अपनी ऑफिस डेस्क पर भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इसे अपनी ऑफिस डेस्क पर रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और आस-पास का माहौल भी अच्छा और खुशनुमा रहता है।

पीले रंग की नोटबुक:

वास्तु नियमों के अनुसार, पीले रंग की एक नोटबुक डेस्क पर रखें। इसके साथ लाल पेन अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में अपने कार्य की उत्पादता बढ़ाने के लिए यह काफी कारगर होता है| नोटबुक रखने से आप किसी कार्य की लिखित जानकारी भी रख सकते हैं।

क्रिस्टल:

क्रिस्टल धातु को टेबल पर रखने से कार्य में आने वाली परेशानी भी दूर होती है। इससे आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक रहता है। इसे वास्तु अनुसार डेस्क की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना लाभकारी होता है।

ग्लोब:

वास्तुशास्त्र कहता है कि ग्लोब को अपने ऑफिस डेस्क पर रखने से आपको विदेश में नौकरी मिलने या अपने व्यवसाय को विदेश में फैलाने की सम्भावना अधिक बढ़ जाती है।

टेबल क्लॉक:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक टेबल क्लॉक आपके ऑफिस डेस्क पर जरूर होनी चाहिए। इससे आपको जीवन में समय का महत्व पता चलता है और समय का प्रबंधन करने में मदद मिलती है।

स्टेशनरी:

ऑफिस डेस्क पर सही जगहों पर स्टेशनरी की चीजों को नियमित रूप से रखने से काम करने का अच्छा माहौल बनता है| वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे आप की क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।

ऑफिस टेबल पर ध्यान दें:

ऑफिस के डेस्क को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। ऑफिस टेबल पर काम करते समय आपकी पीठ किसी दीवार की तरफ होनी चाहिए | इस बात का भी ध्यान रखें कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आपकी पीठ उत्तर-ईशान दिशा, खिड़की या मुख्य प्रवेश द्वार की ओर नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि इस दिशा में पीठ होने पर बेहद नुकसान होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.1kmh
43 %
Mon
35 °
Tue
34 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular