30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: खरगे के भगवान शिव और राम वाले बयान पर...

LokSabha Election 2024: खरगे के भगवान शिव और राम वाले बयान पर भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा-कांग्रेस के पतन की नई शुरुआत

LokSabha Election 2024: योगी आदित्यनाथ ने खरगे के भगवान राम और शिव पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी संभावित हार से कांग्रेस बौखला गई है और इस दुख में हिंदू समाज को अपमानिक कर रही है।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान राजनैतिक पार्टियां और राजनेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर क्रोध व्यक्त किया है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने खरगे के भगवान राम और शिव पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी संभावित हार से कांग्रेस बौखला गई है और इस दुख में हिंदू समाज को अपमानिक कर रही है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

बहुसंख्यक समाज को अपमानिक कर रही कांग्रेस:

मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में चुनावी जनसभाओं के लिए निकलने से पहले अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ऐसे कृत्यों से भरा पड़ा है, लेकिन कांग्रेस इन सबके लोकसभा चुनाव के समय ऐसे संवेदनशील मुद्दों को उठाकर भारत की आस्था और बहुसंख्यक समाज को अपमानित कर रही है।

बांटो और राज करो कांग्रेस की पुरानी चाल:

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की विरासत को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस बांटों और राज करो की रणनीति पर काम कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को विभाजित करने की कोशिश की है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने इलेक्शन मैनिफेस्टो में भी जातीय विभाजन की कोशिश की गई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में स्पष्ट है कि वे देश में एससी, एसटी और ओबीसी अधिकारों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अपनी संभावित हार की बौखलाहट में हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सनातन धम्र में शिव और राम अलग नहीं:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म में शिव और राम एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। रामचरित मानस में साफ लिखा है कि भगवान श्रीराम ने स्वयं शिव की उपासना की। प्रभु श्रीराम और शिव दोनों एक साथ काम करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खुद प्रभु श्रीरामने कहा है कि अगर कोई भगवान शिव का द्रोही है और वह मेरा भक्त होने का दावा करता है तो वह मुझे सपने में भी नहीं पा सकता।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आसलियत स्वाभाविक रूप से सबके सामने आ रही है। कांग्रेस की आदत हो गई है भारत की आस्था, परंपरा और देशभक्ति के साथ खिलवाड़ करने की। खरगे पर पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के भाषणों में भी कांग्रेसी मानसिकता की झलक साफ दिख रही है। वह भगवान राम और भगवान शिव को लड़ा रहे हैं। उनका यह भाषण बहुत निंदनीय है।

कांग्रेस की पराजय की नई शुरुआत:

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन में धार्मिक ग्रन्थों में भी उल्लेख है कि जो भगवान शिव या श्रीराम का विरोध करता है, उसकी पराजय और पतन निश्चित है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कांग्रेस के पतन की नई शुरुआत है। इसक तरह के बयान देकर कांग्रेस हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ही रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन उनके ये कार्य कांग्रेस को इतिहास बनाने की ओर ले जा रहे हैं।

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खरगे ने:

बता दें कि मंलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में खरगे ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने भगवान राम और भगवान शिव पर बयान दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते खरगे ने कहा कि उनका नाम शिवकुमार है और ये राम का मुकाबला कर सकता है, क्योंकि ये शिव है और मैं भी मल्लिकार्जुन हूं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
37 %
3.1kmh
40 %
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular