31.9 C
New Delhi
Wednesday, July 8, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: गुजरात में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, दी तीन...

LokSabha Election 2024: गुजरात में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, दी तीन चुनौतियां, पाकिस्तान पर भी बोला हमला

LokSabha Election 2024: उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा होते हुए भी उसके संविधान का हिस्सा नहीं था| उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में दो संविधान,दो झंडे और दो प्रधानमंत्री थे| कांग्रेस ने भारत का संविधान कश्मीर में लागू नहीं होने दिया।

LokSabha Election 2024: आज गुजरात के आणंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक बैंकों को नियंत्रित रखा था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शहजादे संविधान को माथे पर रखकर नाच रहे हैं, लेकिन क्या वे संविधान को 75 वर्षों तक भारत के हर हिस्से पर लागू करने में सफल रह पाए हैं?

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा होते हुए भी उसके संविधान का हिस्सा नहीं था| उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में दो संविधान,दो झंडे और दो प्रधानमंत्री थे| कांग्रेस ने भारत का संविधान कश्मीर में लागू नहीं होने दिया। मोदी ने आगे अपने बारे में बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने धारा 370 की दीवार को तोड़कर सरदार साहब को सम्मान दिया है|

प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान पर हमला:

प्रधानमंत्री मोदी अपनी रैली में जनता को सम्बोधित करते हुए पाकिस्तान पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कश्मीर में भारत का संविधान लागू कर यहाँ तिरंगा झंडा फहराकर सरदार साहब का सपना पूरा किया है। जिस पाकिस्तान ने हमेशा हमारे देश में आतंक का व्यापार किया है,

वह अब खुद आटे की आपूर्ति करने के लिए दर-दर भटक रहा है| उन्होंने आगे कहा कि जो पाकिस्तान हर वक़्त अपने एक हाथ में बम का गोला रखा करता था आज उसके दूसरे हाथ में भीख का कटोरा नजर आ रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी चुनौती:

पीएम मोदी ने आरक्षण पर कांग्रेस और एनडीआई गठबंधन को भी घेरे में लिया। उनके पास कांग्रेस के लिए तीन चुनौती हैं। उनका कहना था कि वह कांग्रेस और उसके समर्थकों को तीन चुनौती दे रहें है। पहले, वे लिखित रूप से स्पष्ट करें कि वह मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे।

दूसरा, कांग्रेस एस-एसटी आरक्षण में कोई अड़चन पैदा नहीं करेगी। तीसरा, कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारें राज्यों में वोट बैंक की राजनीति नहीं करेंगे और मुसलमानों को बैकडोर से ओबीसी आरक्षण नहीं देंगे। परन्तु उन्होंने यह दावा किया की कांग्रेस की नीयत में खोट है, इसलिए वह मेरी इन चुनौतियों को नहीं मानेगी।

पाकिस्तान बनाना चाहता है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री:

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और आगे कहा कि आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यह बड़ा ही दिलचस्प है कि जब यहाँ कांग्रेस का पतन हो रहा है तो वहां पाकिस्तान आंसू बहा रहा है। पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए दुआ मांग रहे हैं।

यहां कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है और वहां पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेताब हो रहा है। अब इससे पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच की सांठगांठ पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है।

यह सेवाकाल है वह शासनकाल था:

मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार ने आतंकवादियों को डोजियर दिया। परन्तु मोदी सरकार ने डोजियर में अपना समय बर्बाद नहीं किया। हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने छह दशक तक कांग्रेस की सरकार देखा है। अब देश ने भाजपा का दस वर्ष का सेवाकाल भी देखा है। उन्होंने कहा कि हम 10 साल से देश की सेवा कर रहे है और उन्होने 60 साल तक देश पर शासन किया है इसलिए ये सेवाकाल है, और वह शासनकाल था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब 2014 में देश की सेवा करने के लिए वह गुजरात से दिल्ली आए थे तब उस समय देश के प्रधानमंत्री एक बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। उनके समय में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में ग्यारहवें नंबर पर थी| पिछले 10 साल में इस गुजराती चाय वाले के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को पांचवां स्थान पर पहुंचा दिया है |

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
59 %
3.7kmh
100 %
Wed
33 °
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular